{"_id":"1ad984d4-92ff-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"indian-cricketers-undergo-dope-test-in-delhi-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय क्रिकेटरों का हुआ डोप टेस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय क्रिकेटरों का हुआ डोप टेस्ट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोप टेस्टिंग के मामले में वाडा और नाडा से खुलेआम तकरार करने वाली बीसीसीआई भी अब इस पर गंभीर हो गई है। आईसीसी के इशारे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिरोजशाह कोटला में खेले जा चौथे टेस्ट मैच के दौरान पहली बार क्रिकेट खिलाड़ियों के डोप सैंपल लिए गए। इनमें भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन
यह तय है कि यह सैंपलिंग वाडा की ओर से नहीं बल्कि आईसीसी और बीसीसीआई की ओर से एक निजी कंपनी के जरिए कराई गई है। हां यह जरूर है कि इन सैंपलों की टेस्टिंग दिल्ली स्थित नेशनल डोप टेस्ट लैबोरेटरी में कराई जा सकती है।
विज्ञापन
इससे पहले बीसीसीआई की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में घरेलू क्रिकेट में खेल रहे खिलाड़ियों की सैंपलिंग कराई गई। सूत्र बताते हैं कि यह सैंपलिंग भी निजी एजेंसी की ओर से की गई लेकिन टेस्टिंग एनडीटीएल में ही कराई गई।
विज्ञापन
घरेलू क्रिकेट के अलावा आईपीएल में पहले से ही लगातार डोप टेस्टिंग कराई जा रही है। लेकिन अब तक टेस्ट क्रिकेट के दौरान डोप सैंपलिंग का मामला सामने नहीं आया है।
सूत्रों की मानें तो भारतीय टीम बृहस्पतिवार को जब अभ्यास सत्र पूरा करने के बाद होटल पहुंची तो कुछ खिलाड़ियों को सैंपल के लिए बुलाया गया। हालांकि इनके नाम और संख्या अभी तक गोपनीय ही हैं।
सूत्रों का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों की संख्या चार हो सकती है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम जब दोपहर को प्रैक्टिस कर रही थी उस दौरान उनके चार खिलाड़ियों को सैंपलिंग के बुलाया गया। सूत्रों के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी ने सैंपलिंग के लिए आना कानी नहीं की।
बीसीसीआई का यह कदम डोप टेस्ट के प्रति उसके नजरिए में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। वाडा और नाडा ने जब उससे व्हेयर अबाउट क्लॉज (टेस्टिंग के लिए खिलाड़ियों के पते सहित नामों का पूल) देने को कहा तो इसे बीसीसीआई ने सिरे से खारिज कर दिया था।
यहां तक आईसीसी ने इसे स्वीकार कर लिया था लेकिन बीसीसीआई ने इसे नहीं माना। बीसीसीआई ने नाडा तक को साफ जवाब दे दिया। उसने खुद अपने एंटी डोपिंग नियम बना लिए लेकिन नाडा के नीचे टेस्टिंग कराने से इंकार कर दिया।