फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricketer Rahul chahar married with girlfriend ishani johar in goa

Rahul Chahar Wedding: राहुल चाहर ने गर्लफ्रेंड ईशानी जौहर के साथ लिए सात फेरे, गोवा में धूमधाम से हुई शादी, आगरा में होगा रिसेप्शन

Wed, 09 Mar 2022 09:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 09 Mar 2022 09:56 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर अपनी मंगेतर ईशानी जौहर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। लेग स्पिनर ने गोवा में आज यानी बुधवार को डेस्टिनेशन वेडिंग के साथ नई पारी की शुरूआत की है।

विज्ञापन
Indian cricketer Rahul chahar married with girlfriend ishani johar in goa
राहुल चाहर की शादी - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर अपनी मंगेतर ईशानी जौहर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। लेग स्पिनर ने गोवा में आज यानी बुधवार को डेस्टिनेशन वेडिंग के साथ नई पारी की शुरूआत की है। उनकी पत्नी ईशानी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। आगरा के रहने वाले राहुल चाहर ने दिसंबर 2019 में जयपुर में बेंगलुरु की ईशानी जौहर के साथ सगाई की थी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।  

विज्ञापन


राहुल की शादी के मौके पर उनका परिवार भी साथ रहा। उनके भाई और भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर अपनी मंगेतर और बहन मालती चाहर के साथ मौजूद रहे। गोवा के होटल डब्ल्यू में राहुल-ईशानी की शादी की रस्में हुईं। मंगलवार को मेहंदी की रस्म के बाद राहुल चाहर ने ईशानी के साथ अपनी तस्वीरें फेसबुक पर साझी की थी। पहला दिन मेहंदी के रंगों से भरा रहा। शादी का रिसेप्शन 12 मार्च को ताजनगरी आगरा में होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में मिली मोटी रकम
राहुल भारत के लिए वनडे और टी-20 मैच खेल चुके हैं। वह अब तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे, लेकिन इस बार पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में राहुल को 5.25 करोड़ की मोटी कीमत मिली है। आईपीएल में पहली बार वे मुंबई के अलावा किसी और टीम के लिए खेलेंगे। 2018 से लेकर 2021 तक राहुल मुंबई की टीम का हिस्सा रहे हैं। 
भारत के लिए कर चुके हैं डेब्यू
राहुल ने भारत के लिए एक वनडे और पांच टी-20 मैच खेले हैं। एक वनडे मैच में उनके नाम तीन विकेट हैं, जबकि पांच टी-20 मैच में उन्होंने सात विकेट लिए हैं। 

भाई दीपक चाहर भी कर चुके हैं सगाई
राहुल चाहर के अलावा दीपक चाहर भी सगाई कर चुके हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में ही प्रपोज किया था। दीपक भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed