फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team departs for New zealand to play t20, odi and test series schedule and squad

कल से न्यूजीलैंड का मुश्किल दौरा, यहां देखिए पांच टी-20, तीन वन-डे और दो टेस्ट का पूरा शेड्यूल

Thu, 23 Jan 2020 02:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 Jan 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team departs for New zealand to play t20, odi and test series schedule and squad
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : SRH

भारतीय टीम ने साल 2020 की शुरुआत लगातार दो घरेलू सीरीज में जीत दर्ज कर की है। विराट की अगुवाई में टीम ने पहले श्रीलंका को टी-20 सीरीज में हराया और फिर मजबूत ऑस्ट्रेलिया को वनडे में 2-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से जहां भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है वहीं टीम के खिलाड़ी भी लय में हैं। हालांकि साल के पहले कठिन विदेशी दौरे के लिए भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है और इसीलिए पूरी तैयारी के साथ न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन


अभी फिलहाल भारतीय टीम को शुरुआत में पांच टी-20 मुकाबले खेलने हैं जिसके लिए टी-20 और वन-डे टीम का चयन हो चुका है। टेस्ट टीम का एलान बाद में होगा। हार्दिक पांड्या, शिखर धवन, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने की वजह से इस दौरे से बाहर है। आइए एक नजर डालते हैं पूरे दौरे के शेड्यूल और दोनों टीमों की टी-20 स्क्वॉड पर।

विज्ञापन

दौरे का शेड्यूल

Indian cricket team departs for New zealand to play t20, odi and test series schedule and squad
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम अरसे बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है जहां वो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कीवी टीम से भिड़ेगी। डेढ़ महीने के इस लंबे दौरे पर वो यहां पांच टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। 

 
तारीख दिन मैच  समय स्थान
24 जनवरी, 2020 शुक्रवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला टी-20  12:30pm इडेन पार्क, ऑकलैंड
26 जनवरी, 2020 रविवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा टी-20  12:30pm इडेन पार्क, ऑकलैंड
29 जनवरी, 2020 बुधवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा टी-20  12:30pm सेडन पार्क, हेमिल्टन 
31 जनवरी, 2020 शुक्रवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, चौथा टी-20  12:30PM वेस्टपैक स्टेडियम, वेलिंग्टन
2 फरवरी, 2020 रविवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, पांचवां टी-20  12:30PM बे ओवल, माउंटगनुई
5 फरवरी, 2020 बुधवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला वनडे 7:30 AM सेडन पार्क, हेमिल्टन 
8 फरवरी, 2020 शनिवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा वनडे 7:30 AM इडेन पार्क, ऑकलैंड
11 फरवरी, 2020 मंगलवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा वनडे 7:30 AM बे ओवल, माउंटगनुई
14-16 फरवरी, 2020 शुक्रवार-शनिवार न्यूजीलैंड ए बनाम भारत, अभ्यास मैच 3:30 AM सेडन पार्क, हेमिल्टन 
21-25 फरवरी, 2020 शुक्रवार-मंगलवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट 4:30 AM बेसिन रिज़र्व, वेलिंग्टन
29 फरवरी-4 मार्च, 2020 शनिवार-बुधवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा टेस्ट  4:30 AM हेग्ले ओवल, क्राइस्टचर्च

भारत की टी-20 टीम

Indian cricket team departs for New zealand to play t20, odi and test series schedule and squad
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर

इसमें शिखर धवन अब चोट की वजह से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टी-20 टीम

Indian cricket team departs for New zealand to play t20, odi and test series schedule and squad
New Zealand Cricket Team - फोटो : social Media

केन विलियमसन (कप्तान), हैमिश बेनेट, टॉम ब्रूस, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, स्कॉट कुगलेइजन, डेरिल मिशेल, कॉलिन मुनरो, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकर, मिचेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी

इसमें डी ग्रैंडहोम जहां पहले, दूसरे और तीसरे मैच में उपलब्ध रहेंगे वहीं टॉम ब्रूस चौथे और पांचवें मैच में अपनी सेवाएं देंगे। 

भारतीय वन-डे टीम

Indian cricket team departs for New zealand to play t20, odi and test series schedule and squad
prithvi shaw

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी , शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव।


चोटिल शिखर धवन की जगह पृथ्वी शॉ को मौका दिया गया है। डोप टेस्ट में फेल होने के बाद पृथ्वी पहली बार टीम में शामिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed