{"_id":"60d4389f8ebc3e3346788eb7","slug":"indian-cricket-team-captain-virat-kohli-said-i-do-not-want-rishabh-pant-to-lose-his-positivity-optimism","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीफ: विराट ने पढ़े पंत के कसीदे, कहा- मैं नहीं चाहता वह अपनी सकारात्मकता खोएं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तारीफ: विराट ने पढ़े पंत के कसीदे, कहा- मैं नहीं चाहता वह अपनी सकारात्मकता खोएं
Thu, 24 Jun 2021 01:17 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:17 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। विराट का कहना है कि ंपंत को अपने नैसर्गिक खेल में बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं है। वह मैच के दौरा अपनी सकारात्मकता न खोएं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : twitter
विस्तार
न्यूजीलैंड ने साउथम्पटन में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया को कीवियों ने 8 विकेट से शिकस्त दी। भारतीय टीम इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के आगे कहीं नहीं टिकी। खेल के हर क्षेत्र में कीवियों ने भारत को बौना साबित कर दिया। टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज ज्यादातर फ्लॉप रहे। इस दौरान मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। कोहली ने पंत की प्रशंसा करते हुए कहा, वह नहीं चाहते हैं कि पंत लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने सकारात्मक और आशावादी खेल में बदलाव करें।
विज्ञापन
विराट ने कहा, देखो ऋषभ पंत को जब कभी मौका मिला है तो उन्होंने बहुत प्रभावित किया, उन्होंने हमेशा टीम की जरूरत के मुताबिक बल्लेबाजी की, मैं समझता हूं कि उन्होंने परिस्थितियों का बहुत अच्छी तरह से आंकलन किया। जब चीजें आपके खिलाफ होती हैं तब आप निर्णय पर सवालिया निशान उठाते हैं जिसे खेल में स्वीकार किया जाता है। उन्होंने आगे कहा लेकिन हम नहीं चाहते हैं कि पंत टीम की स्थिति के मुताबिक अपने सकारात्मक और आशावादी खेल को खोएं।
विज्ञापन
कोहली ने आगे कहा, हम निश्चित तौर पर पंत के खेल का समर्थन करते रहेंगे जिसके तहत वह विपक्षी टीमों पर दबाव डालते हुए रन बनाते हैं, उसके लिए हम इतना चिंतित नहीं है। मेरा विचार है कि इससे उन्हें सोचने और चीजों को लागू करने का समय मिलेगा क्योंकि उनका क्रिकेट करियर बहुत लंबा है।
विज्ञापन
साउथम्पटन में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फइनल में पंत का प्रदर्शन दीगर बल्लबाजों से बेहतर था। पहली पारी में 4 रन बनाने वाले पंत ने दूसरी इनिंग्स में 41 रन बनाए थे। भारत की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन उन्हीं के बल्ले से निकले थे।