फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian cricket team announced for asia cup virat kohli rested

रोहित शर्मा को कमान, विराट कोहली को आराम, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान

Sat, 01 Sep 2018 01:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
indian cricket team announced for asia cup virat kohli rested
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान कर दिया है। टीम इंडिया ने नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया है। उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन


शिखर धवन उप-कप्तान होंगे। भारतीय टीम ने एशिया कप के लिए युवा खलील अहमद को भी शामिल किया है। टीम इंडिया में अंबाती रायुडू और केदार जाधव की वापसी हुई है। मनीष पांडे और अक्षर पटेल भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन


चयन समिति ने एशिया कप के लिए मजबूत बल्लेबाजी क्रम चुना है। उपरी क्रम में रोहित-शिखर के साथ केएल राहुल को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। मिडिल ऑर्डर में रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक अपना दम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक पांड्या तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी एक बार फिर बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में उलझाते हुए दिखेगी। उन्हें अक्षर पटेल का भी साथ मिलेगा।

तेज गेंदबाजी आक्रमण के लीडर भुवनेश्वर कुमार होंगे। जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और युवा खलील अहमद अपने लीडर का साथ निभाते दिखेंगे। एशिया कप की शुरुआत 15 सितंबर 2018 से होगी। 

एशिया कप में टीम इंडिया के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एक क्वालीफायर की एक और टीम शिरकत करेगी। टीम इंडिया और पाकिस्तान एकसाथ ग्रुप-ए में शामिल है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच 19 सितंबर को दुबई में होगा। दोनों टीमों के बीच अंतिम मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में खेला गया था।

 

एशिया कप के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद।

 

एशिया कप का कार्यक्रम इस प्रकार है:

indian cricket team announced for asia cup virat kohli rested
टीम इंडिया - फोटो : twitter
ग्रुप चरण

15 सितंबर - बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (दुबई)

16 सितंबर - पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर (दुबई)

17 सितंबर - श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (अबुधाबी)

18 सितंबर - टीम इंडिया बनाम क्वालीफायर (दुबई)

19 सितंबर - टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान (दुबई)

20 सितंबर - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (अबुधाबी)

सुपर फोर

21 सितंबर - ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी रनर-अप (दुबई)

21 सितंबर - ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप ए रनर-अप (अबुधाबी)

23 सितंबर - ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप ए रनर-अप (दुबई)

23 सितंबर- ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप बी रनर-अप (अबुधाबी)

25 सितंबर - ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी विजेता (दुबई)

26 सितंबर - ग्रुप ए रनर-अप बनाम ग्रुप बी रनर-अप (अबुधाबी)

28 सितंबर - फाइनल (दुबई)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed