फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian captain Rohit Sharma said after match against NZ India need to be extra careful with Rishabh Pant

IND vs NZ: पांचवें दिन विकेटकीपिंग करने क्यों नहीं उतरे ऋषभ पंत? कप्तान रोहित शर्मा ने बताई वजह

Sun, 20 Oct 2024 04:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Oct 2024 04:02 PM IST
सार

पंत मैच के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और फिजियो के सहारे से मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने तीसरे दिन भी विकेटकीपिंग नहीं की थी।

विज्ञापन
Indian captain Rohit Sharma said after match against NZ India need to be extra careful with Rishabh Pant
रोहित और पंत - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन विकेटकीपिंग करने क्यों नहीं उतरे। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा कि पंत पिछले डेढ़ साल में कई चीजों से गुजरे हैं और उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। पंत में जितनी प्रतिभा है, उसे देखते हुए हमें उनका अतिरिक्त ध्यान रखना पड़ेगा। 
विज्ञापन

पंत को दूसरे दिन लगी थी चोट 
पंत ने चौथे दिन सरफराज खान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी की थी और दूसरी पारी में भारत को बढ़त दिलाने में सफल रहे थे। पंत ने 99 रन बनाए थे और शतक जड़ने से चूक गए थे। पंत मैच के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और फिजियो के सहारे से मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने तीसरे दिन भी विकेटकीपिंग नहीं की थी। पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे तो लगा कि वह दोबारा विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालेंगे, लेकिन वह रविवार को मैदान पर नहीं उतरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'बल्लेबाजी के दौरान दौड़ने में सहज नहीं थे पंत'
न्यूजीलैंड ने भारत को इस मैच में आठ विकेट से हराया। मैच के बाद रोहित ने कहा कि पंत भारत की दूसरी पारी में दौड़ते वक्त सहज महसूस नहीं कर रहे थे और उनकी कोशिश ज्यादातर बाउंड्री लगाने की थी। रोहित ने कहा कि यह पंत के हित में था कि वह पुणे टेस्ट के लिए 100 प्रतिशत फिट रहें। कप्तान ने कहा, पंत की घुटने की बड़ी सर्जरी हुई थी और हमें थोड़ा ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। जब पंत बल्लेबाजी कर रहे थे तो दौड़ने में सहज नहीं थे और उनकी कोशिश ज्यादा से ज्यादा गेंद को बाउंड्री के पार भेजने की थी। पंत जैसे खिलाड़ी के लिए हमें अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि उनकी कई छोटी सर्जरी भी हुई है और घुटने की एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed