फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Captain KL Rahul Practice before ODI Series against Zimbabwe

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ वन डे सीरीज से पहले जमकर तैयारी कर रहे हैं कप्तान राहुल, देखें तस्वीरें

Wed, 17 Aug 2022 06:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 06:32 PM IST
सार

लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद वापसी कर रहे राहुल ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राहुल को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले शुरुआती मैच से पहले अपनी स्किल्स पर मजबूती से काम करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Indian Captain KL Rahul Practice before ODI Series against Zimbabwe
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिम्बाब्वे के खिलाफ एक दिवसीय मैचों की सीरीज में जीतने के लिए भारत के कप्तान केएल राहुल ने कड़ी मेहनत और तैयारी शुरू कर दी है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मुकाबला गुरुवार को हरारे में खेला जाएगा। भारत का जिम्बाब्वे दौरा गुरुवार से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगा। इसमें तीन वनडे मैच होंगे।
विज्ञापन


लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद खेल में वापसी कर रहे राहुल ने बुधवार को देसी सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राहुल को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले शुरुआती मैच से पहले अपनी स्किल्स पर मजबूती से काम करते देखा जा सकता है। जबकि एक अन्य तस्वीर में, टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कोच के साथ एक चर्चा कर रणनीति बनाते हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नौ साल बाद जिम्बाब्वे लौट रहे भारत के उप-कप्तान शिखर धवन चाहते हैं कि उनकी टीम, जिम्बाब्वे को हल्के में न ले। धवन ने मैच से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे यकीन है कि वो बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। यह हमारे लिए अच्छा है, क्योंकि हमारा संकल्प मजबूत होगा। हम किसी भी बात को हल्के में नहीं ले सकते हैं। हम यहां एक अच्छी टीम के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं। यही हमेशा होना भी चाहिए।"


इस बीच, अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वन डे इंटरनेशनल सीरीज के लिए वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर शाहबाज अहमद को नामित किया। इंग्लैंड में काउंटी मैच खेलने के दौरान वाशिंगटन सुंदर का कंधा चोटिल हो गया था। इसके चलते वह जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो गए हैं।

KL Rahul

तीन एक दिवसीय मैचों के लिए भारत की टीम में केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और शाहबाज अहमद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed