फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Glenn Maxwell Retirement highest innings in ODIs to most centuries in T20s Check Australian All-rounder stats

मैक्सवेल के नाम कितने रिकॉर्ड?: वनडे में सबसे बड़ी पारी, टी20 में सर्वाधिक शतक; विश्व कप में खेली यादगार पारी

Wed, 04 Nov 2026 06:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Nov 2026 06:41 AM IST
सार

  • ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
  • मैक्सवेल की पहचान तूफानी बल्लेबाज के रूप में रही है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई यादगार पारियां खेली है।
  • मैक्सवेल ने 2023 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन भी किया था। आइए जानते हैं उनकी रिकॉर्ड पारियों के बारे में...

विज्ञापन
Glenn Maxwell Retirement highest innings in ODIs to most centuries in T20s Check Australian All-rounder stats
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मैक्सवेल ने सोमवार की देर रात संन्यास का एलान किया। हालांकि, वह लीग क्रिकेट खेलते रहेंगे। ग्लेन मैक्सवेल सीमित ओवर क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़े मैच विनर रहे हैं। वनडे हो या टी20 मुकाबला मैक्सवेल ने कभी गेंदबाजी तो कभी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई है। हालांकि, एक बल्लेबाज के तौर पर उन्हें बड़ी सफलता मिली है और ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बड़े रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

मैक्सवेल के नाम है कौन से रिकॉर्ड? 
वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए दोहरा शतक लगाने और सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड मैक्सवेल के नाम दर्ज है। वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 292 के सफल रन चेज में मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर नाबाद 201 रन की पारी खेली थी। यह किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा वनडे में लगाया एकमात्र दोहरा शतक, चेज करते हुए सबसे बड़ी पारी, छठे नंबर पर खेलते हुए सबसे बड़ी पारी है। वनडे विश्व में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लगाया एकमात्र दोहरा शतक भी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सवेल के नाम किसी वनडे विश्व कप में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वनडे विश्व कप 2023 में ही नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने मात्र 40 गेंदों पर शतक लगाया था। मैक्सवेल का टेस्ट करियर बहुत ही छोटा रहा है, लेकिन लंबे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि उनके नाम है। भारत के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में मैक्सवेल ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की शुरुआत की थी। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

टी20 में दिखा है मैक्सवेल का दम 
टी20 क्रिकेट में मैक्सवेल का प्रभाव बड़ा है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक मैच (130), सर्वाधिक शतक (5) और सर्वाधिक छक्के (150) लगाने वाले खिलाड़ी के तौर पर रिटायर हो रहे हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में मैक्सवेल वॉर्नर और फिंच के बाद सर्वाधिक रन (2,897) बनाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई हैं। मैक्सवेल अंतरराष्ट्रीय टी20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने के मामले में डेविड वॉर्नर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। वॉर्नर और मैक्सवेल दोनों ने 12-12 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है। 

कैसा रहा है मैक्सवेल का करियर 
38 साल के मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टेस्ट खेले, जिसमें एक शतक की मदद से 339 रन बनाने के अलावा आठ विकेट लिए। वहीं, 149 वनडे मैचों में चार शतक और 23 अधर्शतक लगाते हुए 3,990 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 201 रन है। इसके अलावा, 77 विकेट भी उन्होंने लिए हैं। इस दिग्गज ऑलराउंडर ने 130 टी20 मैचों में 5 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 2,897 रन बनाए हैं और 51 विकेट हासिल किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed