फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian bowler Jasprit Bumrah claimed that he refused Indian Test captaincy offered by BCCI during IPL 2025

IND vs ENG: टेस्ट टीम की कप्तानी पर जसप्रीत बुमराह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने बीसीसीआई का प्रस्ताव ठुकराया

Tue, 17 Jun 2025 06:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Jun 2025 06:20 PM IST
सार

बुमराह ने कहा कि वह अपने कार्यभार का प्रबंधन कर रहे हैं और लंबे समय तक खेलने के लिए उन्हें अधिक समझदार होने की जरूरत है। पिछले कुछ वर्षों से बुमराह चोट की समस्या से जूझते रहे हैं।

विज्ञापन
Indian bowler Jasprit Bumrah claimed that he refused Indian Test captaincy offered by BCCI during IPL 2025
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। बुमराह का कहना है कि उन्होंने आईपीएल के दौरान टेस्ट कप्तान बनने का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का प्रस्ताव ठुकराया था। स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए बुमराह ने कहा कि वह अपने कार्यभार का प्रबंधन कर रहे हैं और लंबे समय तक खेलने के लिए उन्हें अधिक समझदार होने की जरूरत है। 
विज्ञापन

चोट की समस्या से जूझते रहे हैं बुमराह 
पिछले कुछ वर्षों से बुमराह चोट की समस्या से जूझते रहे हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें मैच से चोट के कारण बीच में ही हटना पड़ा था। चोटिल होने की वजह से ही बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं बन पाए थे जिसे भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। बुमराह ने कहा कि बीसीसीआई चाहता था कि वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम की कमान संभालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह ने कहा, रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने से पहले आईपीएल के दौरान, मैंने बीसीसीआई से बात की थी। मैंने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में आगे बढ़ने के लिए कार्यभार पर चर्चा की। मैंने उन लोगों से बात की है जो मेरी पीठ की समस्या देख रहे थे।हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि मुझे थोड़ा और सतर्क रहना होगा। फिर मैंने बीसीसीआई को फोन किया कि मैं कप्तान की भूमिका के तौर पर नहीं देखा जाना चाहता क्योंकि मैं सभी टेस्ट मैच नहीं खेल पाऊंगा। 
विज्ञापन

गिल को नियुक्त किया था कप्तान
बुमराह ने कहा, 'बीसीसीआई मुझे कप्तान की भूमिका के लिए देख रहा था, लेकिन मुझे उन्हें मना करना पड़ा क्योंकि यह आदर्श नहीं है कि कोई व्यक्ति तीन टेस्ट मैचों में नेतृत्व करे, फिर किसी और को बाकी टेस्ट मैचों में कप्तानी करना पड़े। इसलिए यह टीम के लिए उचित नहीं है, क्योंकि मैं टीम को प्राथमिकता देना चाहता था।' मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित करते समय शुभमन गिल को भारत का अगला टेस्ट कप्तान नियुक्त किया था। रोहित के संन्यास लेने के बाद इस बात को लेकर काफी बहस चल रही थी कि किसे टीम की कमान सौंपनी चाहिए, लेकिन गिल इस दौड़ में बुमराह से आगे निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed