फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian batting star women cricketer Shafali Verma and Sneh Rana nominated for ICC Player of the Month award

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: अवॉर्ड के लिए स्नेह राणा और शेफाली वर्मा नामित

Wed, 07 Jul 2021 02:27 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 07 Jul 2021 02:27 PM IST
सार

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए भारत की तरफ से शेफाली वर्मा और स्नेह राणा को नामित किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों की टक्कर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन से होगी। वहीं पुरुष कैटेगरी में भारत के किसी क्रिकेटर को नामित नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
Indian batting star women cricketer Shafali Verma and Sneh Rana nominated for ICC Player of the Month award
शेफाली वर्मा - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और नवआगंतुक स्नेह राणा को महिला कैटेगरी में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया था। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा की गई घोषणा में भारतीयपुरुष क्रिकेट टीम का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं था। इस पुरस्कार के लिए भारत की इन दोनों महिला बल्लबाजों को इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन से चुनौती मिलेगी। 

विज्ञापन

आईसीसी द्वारा प्रत्येक महीने दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए पुरुष कैटेगरी में डेवोन कॉनवे, क्विंटन डी कॉक और काइल जेमीसन को नामित किया गया था। महिला और पुरुष खिलाड़ियों का यह नामांकन जून महीने के लिए किया गया है। जून में क्रिकेट मैदान पर इन सभी महिला और पुरुष क्रिकेटरों ने खूब धूम मचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते महीने इंडिया की ऑलराउंडर स्नेह राणा ने ब्रिस्टल में इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने नाबाद 80 रन बनाए थे। उनकी इस धैर्यपूर्ण और शानदार पारी के चलते भारत हार टालने में सफल रहा। टीम इंडिया को इस मुकाबले में फॉलोआन करना पड़ा था। इससे पहले राणा ने मैच में 131 रन देकर चार विकेट भी लिए जिनमें टैमी ब्यूमॉन्ट और एमी जोंस के विकेट भी शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने वनडे मैच में भी 43 रन पर एक विकेट लिया था। 

विज्ञापन

वहीं शेफाली वर्मा ने भी इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। 17 वर्षीया शेफाली भारत की पहली और दुनिया की चौथी महिला क्रिकेटर थीं जिन्होंने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया। पहली पारी में शेफाली ने 96 और दूसरी इनिंग्स में 63 रन बनाए थे। उनके इस प्रदर्शन के देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इसके अलावा शेफाली ने एकदिवसीय मैचों में 59 रन बनाए।  

वहीं पुरुषों की कैटेगरी में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक नामित किए गए हैं जिन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ संपन्न हुई टी-20 सीरीज में प्लेयर ऑफ सीरीज के खिताब से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्होंने पहले टेस्ट में 141 रन नाबाद बनाए जबकि दूसरे मुकाबले में 96 रनों की पारी खेली। इस तरह डी कॉक ने टेस्ट सीरीज में 237 रन बनाने में सफल रहे। जबकि भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जीत दर्ज करने वाली न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी काइल जेमीसन और डेवोन कॉनवे इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed