फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian batter Wriddhiman Saha retired from all forms of cricket pens emotional note in social media

Wriddhiman Saha: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने सभी प्रारूप को कहा अलविदा, पंजाब के खिलाफ खेला अंतिम मैच

Sat, 01 Feb 2025 08:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Feb 2025 08:41 PM IST
सार

साहा ने भारत के लिए 2010 में डेब्यू किया था और राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने 40 टेस्ट और नौ वनडे मैच खेले। साहा ने घरेलू क्रिकेट में बंगाल और त्रिपुरा के लिए कुल मिलाकर 142 प्रथम श्रेणी और 116 लिस्ट ए मैच खेले हैं।  

विज्ञापन
Indian batter Wriddhiman Saha retired from all forms of cricket pens emotional note in social media
ऋद्धिमान साहा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने क्रिकेट के सभी प्रारूप को अलविदा कह दिया है। लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे साहा ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में पंजाब के खिलाफ अपना अंतिम मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर खेला। 40 वर्षीय साहा ने भारत के लिए 2010 में डेब्यू किया था और राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने 40 टेस्ट और नौ वनडे मैच खेले। 
विज्ञापन

साहा ने लिखा भावुक पोस्ट 
साहा ने घरेलू क्रिकेट में बंगाल और त्रिपुरा के लिए कुल मिलाकर 142 प्रथम श्रेणी और 116 लिस्ट ए मैच खेले हैं। साहा ने एक्स पर लिखा, जब मैंने 1997 में पहली बार क्रिकेट के मैदान पर कदम रखा था तब से 28 साल हो गए हैं, और यह यात्रा शानदार रही है। अपने देश, राज्य, जिले, क्लब, विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। आज मैं जो कुछ भी हूं, हर उपलब्धि, हर सीखा हुआ सबक, मैं इन सबका श्रेय इस अद्भुत खेल को देता हूं। क्रिकेट ने मुझे बेहद खुशी के पल, अविस्मरणीय जीत और अमूल्य अनुभव दिए हैं। इसने मेरी परीक्षा भी ली है और मुझे उससे निपटना के बारे में भी सिखाया है। उतार-चढ़ाव, जीत और हार ने इस यात्रा ने मुझे वह बना दिया है जो मैं हूं। सभी चीजों का अंत होना ही है, इसलिए मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए 2021 में खेला आखिरी मैच 
साहा ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। वह 2014 में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद और ऋषभ पंत के आने से पहले भारतीय टीम के नियमित सदस्य थे। यह अनुभवी खिलाड़ी अपने आखिरी रणजी मैच में खाता खोले बगैर आउट हो गया लेकिन उनकी टीम बंगाल ने पंजाब को एक पारी और 13 रनों से हरा कर उनके लिए इस मैच को यादगार बना दिया। मैच के बाद उनके साथियों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया।
विज्ञापन

भारत के लिए तीन शतक और छह अर्धशतक लगाने वाले साहा ने कहा, 'अब एक नया अध्याय शुरू करने का समय आ गया है। अब अपने आप को अपने परिवार और दोस्तों के प्रति समर्पित करने का का समय है। मैं उन पलों को संजोना चाहता हूं जिसे मैं खेल से जुड़े होने के कारण अनुभव नहीं कर सका था।' उन्होंने इसके साथ ही अपने परिवार और अब तक क्रिकेट यात्रा में साथ देने वाले सभी कोच, खिलाड़ी और प्रशासकों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed