फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian all rounder Washington Sundar praise T20 Captain Suryakumar yadav after match against Sri Lanka

IND vs SL: वाशिंगटन सुंदर ने सूर्यकुमार यादव को बताया बड़े दिल वाला कप्तान, तारीफ में कही ये बात

Wed, 31 Jul 2024 03:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 31 Jul 2024 03:19 PM IST
सार

सुंदर ने कहा कि वह सूर्यकुमार ही थे जो इस बात पर जोर देते रहे कि भारत को श्रीलंका पर दबाव बनाए रखने के लिए बीच के ओवरों में विकेट लेने चाहिए, भले ही मेजबान टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी स्थिति में रही।

विज्ञापन
Indian all rounder Washington Sundar praise T20 Captain Suryakumar yadav after match against Sri Lanka
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर प्रशंसा की और उन्हें बड़े दिल वाला कप्तान करार दिया। सुंदर ने कहा कि सूर्यकुमार की जोखिम लेने की अद्भुत क्षमता के कारण ही भारत तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को हराकर क्लीन स्वीप करने में सफल रहा। भारत ने वर्षा से बाधित यह मुकाबला सुपर ओवर में जाकर जीता। सुंदर ने 25 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने मंगलवार को खेले गए मैच में श्रीलंका की पारी के अंतिम क्षणों में कुछ दिलचस्प बदलाव किए। श्रीलंका को जब 138 रन के लक्ष्य के सामने अंतिम दो ओवर में 12 रन चाहिए थे तब उन्होंने रिंकू सिंह को गेंद थमाई जिन्होंने तीन रन देकर दो विकेट लिए। इसके बाद सूर्यकुमार अंतिम ओवर करने के लिए स्वयं आए और उन्होंने भी दो विकेट हासिल करके स्कोर बराबर करवा दिया। सुपर ओवर में श्रीलंका ने केवल चार गेंदों के भीतर दो विकेट खो दिए और भारत ने पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार के चौके की मदद से तीन रन का लक्ष्य हासिल कर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर ने जीत का श्रेय सूर्यकुमार को दिया
सुंदर ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो यह उनका कमाल है। यह उनकी नेतृत्व क्षमता का कमाल है क्योंकि जीत के लिए जब 12 गेंद पर 12 रन चाहिए थे तब रिंकू सिंह को गेंद सौंपना और वह भी तब जब कुसल परेरा बल्लेबाजी कर रहे हों। रिंकू ने उन्हें आउट किया और सूर्यकुमार स्वयं आखिरी ओवर करने के लिए आए और उन्होंने हमें मैच जिता दिया। हम सभी जानते हैं कि जब सूर्यकुमार बल्लेबाजी करने के लिए जाते हैं तो जोखिम लेने से नहीं डरते हैं। नेतृत्व के मामले में भी वह बड़े दिलवाले कप्तान हैं। इस जीत का सारा श्रेय उन्हें जाता है और यह उनका अद्भुत प्रदर्शन था।
विज्ञापन

सुंदर ने कहा कि वह सूर्यकुमार ही थे जो इस बात पर जोर देते रहे कि भारत को श्रीलंका पर दबाव बनाए रखने के लिए बीच के ओवरों में विकेट लेने चाहिए, भले ही मेजबान टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी स्थिति में रही।  उन्होंने कहा, सूर्यकुमार हमसे कहते रहे की एक या दो विकेट लेने से मैच की स्थिति बदलेगी। विशेषकर इस तरह के कम स्कोर वाले मैच में जब विकेट से मदद मिल रही हो तब बल्लेबाजों पर दबाव होता है। वह हमसे कहते रहे कि बीच के ओवरों में एक दो विकेट मिलने से हम मैच में बने रहेंगे और ठीक वैसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed