फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india beat england by seven wickets in ranchi odi

मैच रिपोर्टः रांची में टीम इंडिया ने बजाई अंग्रेजों की बैंड

Sat, 19 Jan 2013 07:02 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 19 Jan 2013 07:02 PM IST
विज्ञापन
india beat england by seven wickets in ranchi odi

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली के नाबाद अर्द्घशतक के दम पर भारत ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज के तीसरे मैच में 7 विकेट से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। 156 रनों के लक्ष्य को भारतीय बल्लेबाजों ने महज 28.1 ओवर में केवल तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन


मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले स्टीवन फिन की गेंद पर बोल्ड हो गए। लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद गौतम गंभीर ने विराट कोहली के साथ मिलकर भारतीय पारी को लड़खड़ाने से रोक दिया। गंभीर ने 53 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। इसके बाद युवराज सिंह ने 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 30 रन बनाकर भारत की जीत पक्की कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली कुछ पारियों से फ्लॉप हो रहे विराट कोहली ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शानदार अर्द्घशतक जमाया। कोहली ने 79 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने चौका जड़कर टीम को विजयी लक्ष्य तक पहुंचाया। धोनी ने अपने होमग्राउंड पर नाबाद 10 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से स्पिनर जेम्स ट्रेडवेल को दो जबकि तेज गेंदबाज स्टीवन फिन को एक विकेट मिला।


इंग्लैंड 155 रनों पर ढेर

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड की पूरी टीम 42.2 ओवर में 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड के बल्लेबाज शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे।


बेहद दबाव में दिख रहे सलामी बल्लेबाज एलेस्टर कुक (17) को युवा तेज गेंदबाज शमी अहमद ने LBW कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भारतीय गेंदबाज पूरी तरीके से इंग्लैंड पर हावी हो गए। ईशांत शर्मा ने केविन पीटरसन (17) को धोनी के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे ओपनर इयान बेल (25) को धोनी के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया।

एक समय 98 रनों के स्कोर पर इंग्लैंड के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। सातवें विकेट के लिए टिम ब्रेसनन (25) और जोसेफ रूट (39) की जोड़ी ने उपयोगी 47 रनों की साझेदारी की। रूट ने 57 गेंदों में 4 चौकों की मदद से सर्वाधिक 39 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने क्रेग कीसवेट्टर, समित पटेल और जेड डर्नबाक को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। जडेजा ने 6.2 ओवर में केवल 19 रन देकर तीन विकेट झटके। ईशांत शर्मा, आर अश्विन और दो-दो विकेट मिले। जबकि सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार और शमी अहमद ने एक-एक खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed