फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women vs New Zealand Women: Indian women's cricket team to break the losing streak in New Zealand, IND vs NZ fourth ODI

INDW vs NZW: न्यूजीलैंड में हार का क्रम तोड़ने के लिए उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, चौथा वनडे मैच आज

Tue, 22 Feb 2022 12:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Feb 2022 12:07 AM IST
सार

IND vs NZ Fourth ODI: अगले महीने होने वाले विश्व कप को देखते हुए मिताली राज की अगुवाई वाली टीम को अगले दो मैचों में अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा।

विज्ञापन
India Women vs New Zealand Women: Indian women's cricket team to break the losing streak in New Zealand, IND vs NZ fourth ODI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : social media

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को चौथे वनडे मैच में वापसी की कोशिश करेगी। टीम गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की कमियों को दूर करके इस दौरे में हार का क्रम तोड़ने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन


भारत को मेजबान न्यूजीलैंड से तीसरे मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उसने पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भी गंवा दी थी। पिछले 12 महीनों में भारतीय टीम की सीमित ओवरों की सीरीज में चौथी हार है। इससे पहले उसे दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


अगले महीने होने वाले विश्व कप को देखते हुए मिताली राज की अगुवाई वाली टीम को अगले दो मैचों में अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और तेज गेंदबाज मेघना सिंह की वापसी से टीम को मजबूती मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी विभाग में केवल अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ही अच्छा प्रदर्शन कर सकीं। उन्होंने तीसरे वनडे में तीन विकेट निकालकर न्यूजीलैंड का शीर्ष क्रम को झकझोर दिया था लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने के कारण कीवी टीम इन झटकों से उबरने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed