{"_id":"9522285e-6523-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"india-win-toss-elect-bowl-first-in-mohali-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच रिपोर्ट: मोहाली में भारत ने किया सीरीज पर कब्जा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच रिपोर्ट: मोहाली में भारत ने किया सीरीज पर कब्जा
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 23 Jan 2013 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेश रैना (89 नाबाद) और रोहित शर्मा (83) के अर्द्घशतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे वनडे में शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के दिए 258 रनों के लक्ष्य को भारत ने महज 47.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। सुरेश रैना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित ओपनर गौतम गंभीर केवल 10 रन बनाकर चलते बने। हालांकि ओपनिंग में आजमाए गए रोहित शर्मा ने शानदार अर्द्घशतक जड़कर कप्तान के निर्णय को सही साबित कर दिया। रोहित ने 93 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का की मदद से 83 रन बनाए।
विज्ञापन
विराट कोहली 26 और युवराज सिंह 3 रनों का योगदान दे सके। इसके बाद सुरेश रैना ने कप्तान एमएस धोनी (19) के साथ मिलकर 55 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। धोनी के आउट होने के बाद रैना ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर टीम को विजयी लक्ष्य तक पहुंचाकर दम लिया।
रैना ने 79 गेंदों में नाबाद 89 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। जडेजा 21 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से स्पिनर जेम्स ट्रेडवेल को दो विकेट मिले। स्टीवन फिन, टिम ब्रेसनन और जेड डर्नबाक को एक-एक विकेट मिला।
रूट, पीटरसन, कुक का पचासा, इंग्लैंड ने बनाए 257 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने जोसेफ रूट (57 नाबाद), केविन पीटरसन (76) और एलेस्टर कुक (76) के शानदार अर्द्घशतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए।
एलेस्टर कुक और इयान बेल की ओपनिंग जोड़ी शुरुआत में तेज गेंदबाजों के सामने दबाव में दिखी। ईशांत शर्मा ने इयान बेल (10) को थर्ड मैन पर खड़े भुवनेश्वर के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कप्तान एलेस्टर कुक और अनुभवी केविन पीटरसन की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड की पारी को संभाला। कुक ने 106 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 76 रन बनाए। वहीं पीटरसन ने अपनी 76 रनों की पारी में 93 गेंदों का सामना किया और सात चौके व एक छक्का जड़ा।
इसके बाद जोसेफ रूट ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन जुटाए। रूट 45 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर तीन सफलता हासिल की। इसके अलावा आर अश्विन और ईशांत शर्मा ने दो-दो विकेट झटके।