फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Zimbabwe VVS Laxman will be India's acting head coach for the upcoming tour of Zimbabwe

India vs Zimbabwe: लक्ष्मण फिर बने भारतीय टीम के कोच, जिम्बाब्वे दौरे पर संभालेंगे कमान, जय शाह ने की पुष्टि

Fri, 12 Aug 2022 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 12 Aug 2022 10:37 PM IST
सार

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख लक्ष्मण को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का कार्यवाहक कोच बनाया गया है। इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने की।

विज्ञापन
India vs Zimbabwe VVS Laxman will be India's acting head coach for the upcoming tour of Zimbabwe
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण एक बार फिर टीम इंडिया में कोच की जिम्मेदारी निभाने वाले हैं। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख लक्ष्मण को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का कार्यवाहक कोच बनाया गया है। इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने की। भारतीय टीम जिम्बाब्वे के हरारे में 18, 20 और 22 अगस्त को तीन वनडे मैच खेलेगी।
विज्ञापन

जय शाह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "हां, वीवीएस लक्ष्मण तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे में भारतीय टीम के प्रभारी होंगे। ऐसा नहीं है कि राहुल द्रविड़ ब्रेक ले रहे हैं। जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज 22 अगस्त को समाप्त होगी और द्रविड़ भारतीय टीम के साथ 22 अगस्त को एशिया कप के लिए यूएई पहुंचेंगे। दोनों में काफी कम अंतर है इसलिए लक्ष्मण जिम्बाब्वे में भारतीय टीम के प्रभारी होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

जय शाह ने कहा, ''चूंकि जिम्बाब्वे में वनडे टीम के साथ केवल केएल राहुल और दीपक हुड्डा हैं, इसलिए यह तर्कसंगत था कि मुख्य कोच टी20 टीम के साथ जाएं।" दरअसल, जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज खेलने वाली टीम में एशिया कप टीम के सिर्फ दो सदस्य राहुल और हुड्डा हैं। शाह ने यह भी बताया कि केएल राहुल और दीपक हुड्डा दुबई से हरारे के लिए सीधे उड़ान भरेंगे क्योंकि वे एशिया कप टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

बीसीसीआई में यह परंपरा रही है कि दूसरी या ए टीमों की कोचिंग के लिए एनसीए प्रमुख को बुलाया जाता है। लक्ष्मण इससे पहले जून-जुलाई में भारतीय टीम के साथ ब्रिटेन गए थे। वहां वह आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज के दौरान भारत के कोच थे। उस वक्त राहुल द्रविड़ टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड में थे।

केएल राहुल होंगे कप्तान
इससे पहले जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया गया। केएल राहुल की टीम में वापसी हुई और उन्हें कप्तानी सौंपी गई। उन्हें पहले इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। 30 जुलाई को जब तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की गई थी, तो राहुल उस टीम में नहीं थे। तब शिखर धवन को कप्तानी सौंपी गई थी। राहुल की वापसी के बाद अब धवन को उप-कप्तान बना दिया गया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे के लिए टीम इंडिया: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed