फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs west indies third t20i chennai last over excitement

INDvWI: आखिरी ओवर का रोमांच, इस कैरेबियाई गेंदबाज ने थाम दी थी सबकी सांसे

Mon, 12 Nov 2018 12:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
india vs west indies third t20i chennai last over excitement
क्रिकेट

टीम इंडिया ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को वेस्टइंडीज को तीसरे व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 6 विकेट से मात दी। इस मैच में रोमांच चरम पर रहा। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। यह जीत टीम इंडिया के लिए कई मायनों में खास रही क्योंकि इस मैच के दौरान कई रिकॉर्ड्स बने।

विज्ञापन


बहरहाल, टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान ओपनर शिखर धवन और युवा ऋषभ पंत ने दिया। धवन ने जहां 62 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। वहीं पंत ने 38 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 58 रन की पारी खेली। पंत टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अर्धशतक जमाने वाले भारत के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने। धवन और पंत ने तीसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की, जिससे टीम इंडिया की जीत निश्चित हुई।
विज्ञापन


बहरहाल, इन दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन पारी के बावजूद वर्ल्ड टी20 चैंपियन विंडीज ने मैच का रोमांच बरकरार रखा। मैच का नतीजा अंतिम गेंद पर निकला। बता दें कि भारतीय टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए केवल 5 रन की दरकार थी। स्ट्राइक पर तब शिखर धवन 89 रन बनाकर खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलेन ने बढ़ा दी टीम इंडिया की टेंशन

india vs west indies third t20i chennai last over excitement
फेबियन एलेन

फेबियन एलेन गेंदबाजी करने आए। उन्होंने पहली गेंद ऑफस्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ की डाली। धवन ने स्वीपर के ऊपर से शॉट जमाया और दो रन लिए। अब मेजबान टीम को 5 गेंदों में केवल 3 रन की दरकार थी।

एलेन ने मिडिल स्टंप पर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर धवन ने डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला और एक रन लिया। अब क्रीज पर मनीष पांडे थे। एलेन ने ओवर की तीसरी गेंद ऑफस्टंप पर डाली, पांडे ने हल्के हाथों से शॉट खेलकर एक रन लिया। टीम इंडिया को अब 3 गेंदों में 1 रन की जरूरत थी। 

एलेन चौथी गेंद डालने के लिए आए। उन्होंने लेंथ गेंद डाली, जिस पर धवन ने स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला। वहां फील्डर पहले से ही मुस्तैद था। इस गेंद पर रन नहीं बना और मैच का रोमांच डबल हो गया।

वेस्टइंडीज के एलेन ने पांचवीं गेंद पर गजब का ट्विस्ट ला दिया। उन्होंने ऑफस्टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली, जिस पर धवन ने फ्लेट शॉट खेला। यह गेंद हवा में रही और सीधे लांगऑन पर मुस्तैद किरोन पोलार्ड के हाथों में जाकर समाई।

अंतिम गेंद पर मेजबान टीम को मात्र 1 रन की दरकार थी। मनीष पांडे के शॉट पर एलेन मिसफील्ड कर गए और भारत को जीत मिली। जैसे ही पांडे ने सिंगल पूरा किया, भारतीय खेमे में जश्न मनने लगा। स्टेडियम में बैठे मेजबान टीम के प्रशंसकों का शोर तेज हो गया, लेकिन मनीष पांडे थोड़े भावुक और असहज से नजर आए। बाद में कैरेबियाई कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने भी उन्हें गले लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed