फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs west indies third odi pune maharashtra live scorecard

INDvWI: पुणे वन-डे में टीम इंडिया की करारी हार, कोहली का ऐतिहासिक शतक बेकार

Sun, 28 Oct 2018 05:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
india vs west indies third odi pune maharashtra live scorecard

विज्ञापन

विराट कोहली के रिकॉर्ड शतक (107) के बावजूद वेस्टइंडीज ने शनिवार को तीसरे वन-डे में भारत को 43 रनों से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने शाई होप (95) की दमदार बल्लेबाजी से 9 विकेट पर 283 रन बनाए। इसके जवाब में भारत की पारी 47.4 ओवर्स में 240 पर सिमट गई।

पुणे वन-डे में टीम इंडिया की इस करारी हार के साथ वेस्टइंडीज ने पांच मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब श्रृंखला का चौथा मुकाबला मुंबई में 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के लिए मार्लोन सैम्युल्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद कप्तान जैसन होल्डर, ओबेड मैकॉय और एश्ले नर्स ने 2-2 विकेट आपस में बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विंडीज टीम के लिए पिछले मैच के हीरो शाई होप ने शानदार 95 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच एश्ले नर्स रहे। उन्होंने पहले बल्ले से 22 बॉल में 40 रन का अहम योगदान दिया इसके बाद गेंदबाजी में भी 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।

283 के लक्ष्य को साधने के लिए टीम इंडिया को ठोस शुरुआत चाहिए थी। मगर रोहित मात्र 8 रन बनाकर जैसन होल्डर के शिकार बने। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए शिखर धवन ने विराट कोहली के साथ मिलकर 79 रन की अहम साझेदारी हुई।

मगर ऑफ स्पिनर एश्ले नर्स की गेंद को स्विप शॉट मारने की फिराक में धवन 35 रन बनाकर आउट हुए। अंबाती रायुडू (22) और ऋषभ पंत (24) एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए।

पंत ने एश्ले नर्स की गेंद को स्वीप करने का प्रयास किया और वे उसे ठीक से खेल नहीं पाए, विकेटकीपर होप ने कैच की अपील की जिसे अंपायर ने ठुकरा दिया। वेस्टइंडीज ने रिव्यू लिया और पंत को आउट करार दिया गया।

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर असफल रहे और मात्र 7 रन बनाकर होल्डर की गेंद पर विकेटकीपर होप को कैच थमा बैठे। विराट ने होल्डर की गेंद पर 1 रन लेकर शतक पूरा किया। यह उनका इस सीरीज में लगातार तीसरा शतक हैं।

भुवी ने मैकॉय की गेंद पर पॉवेल को कैच थमा दिया। भारत की उम्मीदें अब विराट पर टिक गई थी लेकिन वे सैम्युल्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 107 रन बनाए और उनके आउट होते ही विंडीज का पलड़ा भारी हो गया।

चहल को केमार रोच ने चलता किया तो सैमुअल्स ने खलील को आउट किया। सैमुअल्स ने बुमराह के रूप में तीसरा शिकार किया और भारत की पारी सिमट गई।

धोनी ने लपका लाजवाब कैच

india vs west indies third odi pune maharashtra live scorecard

दोनो ओपनर्स ने वेस्टइंडीज को सधी शुरुआत दिलाई। क्रीज पर जमने के बाद हेमराज अपने खतरनाक इरादे स्पष्ट कर रहे थे। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने जसप्रीत बुमराह को चौका जमाया। अगली गेंद में लॉन्ग ऑन की दिशा में एक दनदनाता छक्का जड़ दिया।

बुमराह ने पांचवी गेंद बाउंसर मारी, जिस पर फिर बड़ा शॉट लगाने की फिराक में हेमराज अपने बल्ले का ऊपरी किनारा लगा बैठे। गेंद बैकवर्ड स्क्वैयर लेग की ओर हवा में थी। तभी गेंद की दिशा में भागते हुए एमएस धोनी ने जबरदस्त छलांग लगाई और हवा में एक बेहतरीन कैच लपका।

इस तरह 25 रन पर वेस्टइंडीज को चंद्रपॉल हेमराज (15) के रूप में पहला झटका लगा।

ऐसे गिरे वेस्टइंडीज के विकेट

india vs west indies third odi pune maharashtra live scorecard

पहला विकेट:

पहले पॉवर प्ले में भारत ने शानदार गेंदबाजी की। भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम के बल्लेबाजों को रन बनाने का ज्यादा मौका नहीं दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली। वहीं, जसप्रीत बुमरान ने उनकी बखूबी साथ दिया।

वेस्टइंडीज को पहला झटका छठे ओवर में लगा। हेमराज चंद्रपॉल (15) को बुमराह की गेंद पर धोनी ने जबरदस्त छलांग लगाकर लपका। उन्होंने इस दौरान 2 चौके और 1 छक्का जड़ा।

दूसरा विकेट:

वेस्टइंडीज को दूसरा झटका सलामी बल्लेबाज कीरोन पॉवेल के तौर पर लगा। पॉवेल को भी जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 25 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाए। पॉवेल 38 के स्कोर पर आउट हुए। वह 9वें ओवर में बुमराह की गेंद को क्रीज पर पड़ने के बाद भांप नहीं पाए और स्लिप में रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे।

तीसरा विकेट:

वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑराउंडर मार्लोन सैमुअल्स का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। वह सिर्फ 5 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें 14वें ओवर में खलील अहमद ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने खलील की गेंद को रोकने की कोशिश की मगर गेंद बल्ला का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में चली गई। सैमुअल्स का विकेट 55 के स्कोर पर गिरा।

चौथा विकेट:
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शिमरॉन हेटमेयर अर्धशतक से चूके गए। पिछले दो मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले हेटमेयर ने 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 37 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए।

हेटमेयर को 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने आउट किया। हेटमेयर ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारने के बाद एक बार फिर उठा शॉट मारना चाहते थे। लेकिन विकेट के पीछे खड़े महेंद्र धोनी ने चीते सी फुर्ती दिखाते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया। हेटमेयर ने पहले वनडे में 106 जबकि दूसरे वनडे में 94 रन की पारी खेली थी।

पांचवां विकेट:

टीम के स्कोर में अभी 10 रन ही जुड़े थे कि वेस्टइंडीज को रॉवमैन पॉवेल के रूप में पांचवां झटका लगा। नए बल्लेबाज रॉवमैन पॉवेल अभी क्रीज पर टिकने की कोशिश कर ही रहे थे कि कुलदीप यादव की फिरकी में फंसकर स्लिप्स में खड़े रोहित शर्मा द्वारा लपके गए। आउट होने से पहले उन्होंने 16 गेंदों में महज 4 रन बनाए।

छठा विकेट: जैसन होल्डर सेट होने के बाद आउट हुए।

सातवां विकेट: डेब्यू कर रहे फैबियन एलेन बड़ा शॉट लगाने की फिराक में युजवेंद्र चहल का शिकार हुए।

आठवां विकेट:

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे शाई होप अपना लगातार दूसरा शतक बनाने से चूक गए। विशाखापट्टनम में 123 रन की जूझारू पारी खेलकर टीम इंडिया के मुंह से जीत छीनने वाले इस खिलाड़ी ने इस बार भी 95 रन बनाए। हालांकि वे शतक से चूक गए, लेकिन वेस्टइंडीज के इस स्कोर के पीछे उनके 95 रन की पारी का अहम योगदान रहा।

 

टीम इंडिया में तीन अहम बदलाव

india vs west indies third odi pune maharashtra live scorecard

तीसरे वन-डे में टॉस जीतने के बाद विराट कोहली ने अपनी टीम में तीन अहम बदलाव के बारे में बताया। मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और उमेश यादव बाहर हुए। कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर को शामिल किया गया।

वेस्टइंडीज ने प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव किया। देवेंद्र बिशू की जगह 23 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज फैबियन एलेन को डेब्यू का मौका दिया गया। 

दोनों टीम इस प्रकार है:

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, खलील अहमद

वेस्टइंडीज: कीरोन पॉवेल, चंद्रपॉल हेमराज, शाई होप, मार्लोन सैमयुल्स, शिमरोन हेटमेयर, रॉवमैन पॉवेल, जैसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलेन, एश्ले नर्स, केमार रोच, ओबेए मैकॉय

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed