फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs west indies third odi indias predicted eleven

इन 11 खिलाड़ियों पर तीसरे वन-डे में दांव लगाएंगे कप्तान कोहली! सामने है जोशीले कैरेबियाई लड़ाके

Sat, 27 Oct 2018 11:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
india vs west indies third odi indias predicted eleven
टीम इंडिया

वेस्टइंडीज का टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीनस्वीप करने के बाद टीम इंडिया ने वन-डे सीरीज में धमाकेदार शुरुआत की और पहला वन-डे 47 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से जीता। दूसरे वन-डे में भी टीम इंडिया विश्वास से भरी थी, लेकिन विंडीज ने भी जोरदार वापसी की और मैच टाई करा लिया। अब टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच शनिवार को पुणे में खेला जाएगा।

विज्ञापन


टीम इंडिया ने गुरुवार को अंतिम तीन वन-डे के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया। दो स्टार तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई जबकि मोहम्मद शमी को बाहर बैठना पड़ा।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने दूसरे वन-डे में शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखते हुए विराट कोहली तीसरे वन-डे में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेंगे और अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश मैदान पर उतारेंगे। टीम इंडिया की कोशिश पुणे में शनिवार को खेले जाने वाले तीसरा वन-डे जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने की होगी। चलिए गौर करते हैं कि तीसरे वन-डे में किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है:

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपनर्स - शिखर धवन और रोहित शर्मा

india vs west indies third odi indias predicted eleven
rohit-dhawan

रोहित-धवन की जोड़ी ने वन-डे क्रिकेट में तहलका मचा रखा है। दोनों ने शानदार पारियां खेलकर टीम इंडिया को कई बार बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। हालांकि, मौजूदा सीरीज में शिखर धवन का बल्ला अब तक खामोश रहा है और पुणे में रन की बरसात करने को बेकरार होंगे।

वहीं रोहित शर्मा ने पहले मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली थी जबकि दूसरे वन-डे में वह सस्ते में आउट हो गए थे। वह भी तीसरे वन-डे में कैरीबियाई गेंदबाजों की खबर लेने में जुटे रहेंगे। इन दोनों का तीसरे वन-डे में खेलना लगभग तय है।

मिडिल ऑर्डर- विराट कोहली, अंबाती रायुडू और ऋषभ पंत

india vs west indies third odi indias predicted eleven
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले दो वन-डे में लगातार दो शतक जमाए। तीसरे वन-डे में भी टीम इंडिया की रन मशीन बड़ा धमाल करने के इरादे से मैदान संभालेगी। 

अंबाती रायुडू ने दूसरे वन-डे में उम्दा पारी खेली और कप्तान कोहली के साथ अच्छी साझेदारी करके चौथे क्रम की समस्या को बहुत हद तक सुलझा दिया है। अब देखना होगा कि तीसरे वन-डे में भी क्या रायुडू बेहतर प्रदर्शन करके अपनी जगह स्थायी कर पाएंगे।

ऋषभ पंत को पहले वन-डे में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला जबकि दूसरे मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। टीम प्रबंधन एक बार फिर युवा बल्लेबाज पर भरोसा जता सकता है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरकर शानदार पारी खेलने की कोशिश करेंगे। 

विकेटकीपर- एमएस धोनी

india vs west indies third odi indias predicted eleven
एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का बाहुबली अंदाज काफी समय से मिसिंग है। फैंस को उम्मीद है कि वह धोनी के लंबे-लंबे छक्के पर झूमे। धोनी को पहले वन-डे में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन दूसरे मैच में वह फिर मौके की नजाकत का फायदा उठाने से चूक गए। धोनी ने 20 रन बनाए। 

हालांकि, धोनी को कप्तान विराट कोहली और टीम प्रबंधन का समर्थन हासिल है। इसके अलावा धोनी टीम के मेंटर हैं और विकेटकीपिंग में काफी चुस्त भी हैं। ऐसे में टीम इंडिया उन्हें तीसरे वन-डे में जरूर मौका देना चाहेगी।

स्पिनर्स- कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल

india vs west indies third odi indias predicted eleven
चहल और कुलदीप - फोटो : File

स्पिन जोड़ी 'कुलछा' तीसरे वन-डे में विंडीज बल्लेबाजों को परेशान करने के इरादे से मैदान संभालेगी। इन दोनों को मौका मिलना तय है। कुलदीप ने दूसरे वन-डे में अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।

युजवेंद्र चहल ने काफी किफायती गेंदबाजी की और दो वन-डे में उन्होंने चार विकेट झटके हैं। इन दोनों के साथ रवींद्र जडेजा को मौका मिला, जो दोनों ही मैच में काफी महंगे साबित हुए। ऐसे में जड्डू को मौका मिलना मुश्किल हो सकता है।

तेज गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद

india vs west indies third odi indias predicted eleven
bumrah and bhuvi

जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम मिल गया है और अब वह मैदान पर हुंकार भरने को तैयार हैं। वह दोनों मोहम्मद शमी और उमेश यादव के तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेना चाहेंगे।

खलील अहमद युवा हैं, ऐसे में उन्हें टीम प्रबंधन एक और मौका दे सकता है। वैसे, खलील अहमद को दूसरे वन-डे में बेंच पर बैठाया गया था, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पुणे में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है।

नोट: मैच में इन्हीं 11 खिलाड़ियों का मैदान पर उतरना तय नहीं है। परिस्थितियों को देखते हुए प्रतीत हुआ कि इन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। मैच के दिन टॉस के समय ही मैदान पर उतरने वाली एकादश का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed