फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies T20 Series: BCCI bans spectators entry at the Eden Gardens Kolkata for 3 T20 Matches; Sourav Ganguly

IND vs WI: बंगाल सरकार की हरी झंडी के बावजूद दर्शकों के बिना खेली जाएगी भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज, जानिए क्यों?

Fri, 04 Feb 2022 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Feb 2022 05:06 PM IST
सार

कोलकाता में होनी वाली टी-20 सीरीज में भी दर्शकों की एंट्री पर बैन रहेगा। पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में राज्य में होने वाली खेल की गतिविधियों में 75 प्रतिशत दर्शकों को एंट्री देने की इजाजत दी थी।

विज्ञापन
India vs West Indies T20 Series: BCCI bans spectators entry at the Eden Gardens Kolkata for 3 T20 Matches; Sourav Ganguly
कोलकाता का ईडन गार्डन्स मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। सीरीज के तीनों मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे। इसके बाद 16 फरवरी से तीन टी-20 मैचों की सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेली जाएगी। 
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में साफ कर दिया था कि अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री नहीं होगी। अब टी-20 सीरीज को लेकर भी फैन्स को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन


ईडन गार्डन्स में नहीं होगी दर्शकों की एंट्री
कोलकाता में होनी वाली टी-20 सीरीज में भी दर्शकों की एंट्री पर बैन रहेगा। पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में राज्य में होने वाली खेल की गतिविधियों में 75 प्रतिशत दर्शकों को एंट्री देने की इजाजत दी थी। हालांकि, बीसीसीआई अध्यक्ष ने बंगाल सरकार की हरी झंडी होने के बावजूद दर्शकों की एंट्री पर बैन लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांगुली ने इंटरव्यू में क्या कहा?
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया- हम तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ईडन गार्डन्स पर दर्शकों को अनुमति नहीं दे रहे हैं। आम जनता के लिये कोई टिकट नहीं होगा। केवल कैब अधिकारियों और विभिन्न इकाईयों के प्रतिनिधियों को अनुमति होगी।

खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी
गांगुली ने कहा- कोरोना के समय में हम खिलाड़ियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं कर सकते। दर्शकों को अनुमति देकर खिलाड़ियों के स्वास्थ्य का जोखिम नहीं उठा सकते। हमारे पास राज्य सरकार की मंजूरी है, लेकिन बीसीसीआई खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।  


बंगाल सरकार ने क्या कहा था?
इससे पहले बंगाल सरकार की ओर से खेलों को लेकर जारी अधिसूचना में कहा गया था कि सभी इनडोर और आउटडोर खेल गतिविधियों में 75 फीसद दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति होगी। ये तादाद स्टेडियम की क्षमता के अनुसार होगा। पर अब बीसीसीआई अध्यक्ष के बयान के बाद साफ हो चुका है कि दर्शक वनडे के बाद टी-20 मैच भी स्टेडियम में जाकर नहीं देख पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed