फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies ODI Series Rohit Sharma Opening Partner Venkatesh Iyer

IND vs WI ODI Series: वनडे सीरीज में वेंकटेश अय्यर को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, क्या रोहित की तरह चमकेगा करियर?

Thu, 03 Feb 2022 12:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 12:36 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वेंकटेश अय्यर नई भूमिका में दिख सकते हैं। उन्हें रोहित के साथ भारतीय टीम की पारी की शुरुआत करनी पड़ सकती है। अय्यर आईपीएल में पारी की शुरुआत कर चुके हैं। 

विज्ञापन
India vs West Indies ODI Series Rohit Sharma Opening Partner Venkatesh Iyer
वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में कोरोना के कई मामले सामने आए हैं। अब तक अलग-अलग दिन में कुल चार खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। पहले शिखर धवन और नवदीप सैनी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और सपोर्ट स्टॉफ के सदस्यों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


धवन और ऋतुराज के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारतीय टीम में रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए कोई खिलाड़ी नहीं है। टीम के उपकप्तान लोकेश राहुल दूसरे वनडे से टीम के साथ जुड़ेंगे। ऐसे में वेंकटेश से भी पारी की शुरुआत कराई जा सकती है। हालांकि, बीसीसीआई ने मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम के साथ जोड़ा है और पूरी संभावना है कि मयंक रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पहले भी ओपनिंग कर चुके हैं वेंकटेश
वेंकटेश अय्यर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए ओपनिंग कर चुके हैं। इसी नबंर पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के खिलाफ खूब रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अय्यर से पारी की शुरुआत कराई जा सकती है। अगर अय्यर इस नंबर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें लंबे समय तक इस नंबर पर मौका मिल सकता है, क्योंकि धवन टीम के लंबे समय के प्लान का हिस्सा नहीं हैं और राहुल चौथे नंबर पर भी खेल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित के साथ भी हुआ था ऐसा
2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के पास ओपनिंग बल्लेबाज नहीं थे। ऐसे में धोनी ने रोहित से पारी की शुरुआत करने को कहा था और यहीं से रोहित का करियर बदल गया। रोहित ने पहले मैच में बेहतरीन अर्धशतक लगाया था। इसके बाद उन्होंने इसी नंबर पर तीन दोहरे शतक लगाए। अब रोहित सलामी बल्लेबाज के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। वह आईपीएल में भी पारी की शुरुआत कर रहे हैं और सफल ओपनर हैं। अब रोहित वेंकटेश के साथ भी ऐसा कर सकते हैं, जो अब तक भारतीय टीम में फिनिशर के रूप में खेले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed