फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Dream 11 Prediction: India vs West Indies 3rd T20 Playing XI, Captain Vice-Captain And Players

IND vs WI Playing-11: भारत पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 साल बाद टी20 सीरीज गंवाने का खतरा, यशस्वी को मिलेगा मौका?

Tue, 08 Aug 2023 05:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Aug 2023 05:23 PM IST
सार

IND vs WI T20 Playing 11 Prediction Today Match : शुभमन और सूर्यकुमार को 30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप से पहले रन बनाने होंगे, नहीं तो उनकी टीम में जगह खतरे में पड़ सकती है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। सैमसन की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
IND vs WI Dream 11 Prediction: India vs West Indies 3rd T20 Playing XI, Captain Vice-Captain And Players
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरी हार और सीरीज गंवाने से बचने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को मंगलवार को तीसरे टी-20 मैच में बेखौफ प्रदर्शन करना होगा। यहां की धीमी पिचें बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं रही हैं, लेकिन जैसा कि कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविवार को कहा- भारत को 10-20 अतिरिक्त रन बनाने के तरीके तलाशने होंगे।
विज्ञापन

2016 में वेस्टइंडीज से पिछली बार टी20 सीरीज हारा था भारत

Hardik Pandya blames batsmen after India lose 2nd T20I against West Indies

भारत को वेस्टइंडीज ने आखिरी बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज में 2016 में हराया था। वहीं, अब टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैच हारने के बाद 0-2 से पीछे है। इस प्रारूप में बल्लेबाजों को पहली गेंद से ही आक्रामक खेलना पड़ता है, लेकिन अभी तक भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज ईशान किशन, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ऐसा नहीं कर पाए हैं। इससे संजू सैमसन और तिलक वर्मा जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर दबाव बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैमसन अब तक कुछ टच में नहीं दिखे

Sanju Samson Profile - Cricket Player India | Stats, Records, Video

हालांकि, तिलक ने शानदार डेब्यू करके पिछले दोनों मैचों में उम्दा पारियां खेली। वहीं, सैमसन अब तक कुछ खास टच में नहीं दिखे हैं और फ्लॉप रहे हैं। पिछले दोनों टी20 में उन पर टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश करने का जिम्मा था, जिसमें वह विफल रहे। इस साल फोकस वनडे विश्व कप पर होने के बीच गिल, ईशान और सूर्यकुमार को 31 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप से पहले रन बनाने होंगे। हार्दिक ने रविवार को दो विकेट से मिली हार के बाद कहा, ‘बल्लेबाजों को और जिम्मेदारी से खेलना होगा।’ भारत का बल्लेबाजी क्रम छठे नंबर तक ही है और सातवें नंबर पर ऑलराउंडर अक्षर पटेल उतर रहे हैं। 
विज्ञापन

कुलदीप के खेलने पर सस्पेंस

फॉर्म में चल रहे स्पिनर कुलदीप यादव अंगूठे में सूजन के कारण रविवार को नहीं खेल सके और अभी यह देखना होगा कि वह मंगलवार को फिट होते हैं या नहीं। गेंदबाजों खासकर स्पिनरों को निकोलस पूरन के बल्ले पर अंकुश लगाना होगा। पूरन ने युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई का सहजता से सामना किया।

पिछले मैच में अक्षर को गेंदबाजी का मौका नहीं दिया गया। हार्दिक और अर्शदीप को दूसरे मैच में स्विंग मिली थी और यही दोनों गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। दो महीने बाद खेल रहे चहल प्रभावी रहे लेकिन बिश्नोई कोई कमाल नहीं कर सके। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने काफी रन दिए जिनकी जगह आवेश खान या उमरान मलिक को उतारा जा सकता है।

Arshdeep Singh Profile - Cricket Player India | Stats, Records, Video

दूसरी ओर वेस्टइंडीज सीरीज जीतने से एक मैच की दूरी पर है। उसके शीर्षक्रम के बल्लेबाजों की नाकामी की भरपाई पूरन ने बखूबी कर दी है। पूरन और शिमरोन हेटमायर एक बार फिर भारतीय स्पिनरों पर दबाव बनाना चाहेंगे। वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पोवेल ने कहा, ‘हमने 2016 के बाद से भारत को टी-20 सीरीज में नहीं हराया है और यह कमी इस बार पूरी करेंगे।’

IND vs WI Dream 11 Prediction: India vs West Indies 3rd T20 Playing XI, Captain Vice-Captain And Players
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 - फोटो : अमर उजाला
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने जुलाई 2021 के बाद कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज गंवाई है। पिछली बार भारत को श्रीलंका से जुलाई 2021 में 2-1 से हार मिली थी। इसके बाद टीम 12 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेल चुकी है और 11 में टीम इंडिया को जीत मिली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जून 2022 में खेली गई टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। 

Arshdeep Singh, News, Biography, Videos, Salary, Net Worth,

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन/यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed