{"_id":"579f65d94f1c1b63242b8f44","slug":"india-vs-west-indies-2nd-test-3rd-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रहाणे का भी शतक, टीम इंडिया ने की 500 रन पर पारी घोषित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रहाणे का भी शतक, टीम इंडिया ने की 500 रन पर पारी घोषित
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Aug 2016 04:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
लोकेश राहुल के बाद अंजिक्य रहाणे के शानदार शतक के दम पर 300 से ज्यादा की बढ़त बनाने के बाद टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी है।
LIVE SCORECARD
तीसरे दिन के खेल होने से पहले उमेश यादव का विकेट गिरते ही लगातार बारिश के कारण मैच में बाधा पड़ गई और भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 500 रन पर घोषित कर दी। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 304 रनों की बढ़त मिली है। आज के खेल में रहाणे ने भी शानदार शतक ठोंक दिया उन्होंने चौके से यह शतक पूरा किया। वह 108 रन बनाकर नाबाद रहे।
रहाणे ने लगातार अपनी आठवीं सीरीज में कम से कम 90 या उससे ज्यादा की पारी खेली है। उन्होंने 2013-14 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसकी शुरुआत की थी।
मोहम्मद शमी (0) को छोड़कर अन्य पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया। अमित मिश्रा ने 21 और उमेश ने 14 गेंदों पर 19 रन बनाए। इशांत शर्मा को बैटिंग करने का चांस ही नहीं मिला।
विंडीज की ओर से रोस्टन चेस ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट झटक लिए।

Trending Videos
3 बल्लेबाज अपनी फिफ्टी से चूके
विराट कोहली
- फोटो : PTI
छठे विकेट के लिए रहाणे और साहा के बीच 98 रनों की साझेदारी हुई। रिदिमान साहा (47) के आउट होते ही लंच घोषित कर दिया गया। हालांकि चेतेश्वर पुजारा (46) और कप्तान विराट कोहली (44) की तरह साहा भी अनलकी रहे जो फिफ्टी के करीब पहुंचकर आउट हो गए।