फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs west indies: 2nd test, 3rd Day

रहाणे का भी शतक, टीम इंडिया ने की 500 रन पर पारी घोषित

Tue, 02 Aug 2016 04:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 04:21 AM IST
विज्ञापन
India vs west indies: 2nd test, 3rd Day
- फोटो : Getty
लोकेश राहुल के बाद अंजिक्य रहाणे के शानदार शतक के दम पर 300 से ज्यादा की बढ़त बनाने के बाद टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी है।
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

तीसरे दिन के खेल होने से पहले उमेश यादव का विकेट गिरते ही लगातार बारिश के कारण मैच में बाधा पड़ गई और भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 500 रन पर घोषित कर दी। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 304 रनों की बढ़त मिली है। आज के खेल में रहाणे ने भी शानदार शतक ठोंक दिया उन्होंने चौके से यह शतक पूरा किया। वह 108 रन बनाकर नाबाद रहे।

रहाणे ने लगातार अपनी आठवीं सीरीज में कम से कम 90 या उससे ज्यादा की पारी खेली है। उन्होंने 2013-14 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसकी शुरुआत की थी।

मोहम्मद शमी (0) को छोड़कर अन्य पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया। अमित मिश्रा ने 21 और उमेश ने 14 गेंदों पर 19 रन बनाए। इशांत शर्मा को बैटिंग करने का चांस ही नहीं मिला।
विज्ञापन


विंडीज की ओर से रोस्टन चेस ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट झटक लिए। 

3 बल्लेबाज अपनी फिफ्टी से चूके

India vs west indies: 2nd test, 3rd Day
विराट कोहली - फोटो : PTI
छठे विकेट के लिए रहाणे और साहा के बीच 98 रनों की साझेदारी हुई। रिदिमान साहा (47) के आउट होते ही लंच घोषित कर दिया गया। हालांकि चेतेश्वर पुजारा (46) और कप्तान विराट कोहली (44) की तरह साहा भी अनलकी रहे जो फिफ्टी के करीब पहुंचकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed