फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies 2018 first test match live score card from rajkot

INDvWI राजकोट टेस्ट: पृथ्वी शॉ के नाम रहा पहला दिन, टीम इंडिया का स्कोर 4/364

Fri, 05 Oct 2018 12:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
India vs West Indies 2018 first test match live score card from rajkot

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार से शुरू हुआ पहला टेस्ट पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा। आज का दिन खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 364 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से अपना पहला टेस्ट खेल रहे 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने शतक (134 रन) जड़ विश्व क्रिकेट के कई कीर्तिमान अपने नाम किए।

विज्ञापन


पहले टेस्ट में ही 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे
विज्ञापन


कप्तान विराट कोहली 72 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। इनके अलावा लोकल ब्वॉय चेतेश्वर पुजारा ने 86 (130 गेंद) तो अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 41 रन (92 गेंद) की पारी खेली। खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल एक बार फिर अपना खाता नहीं खोल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की ओर से शैनन गैब्रियल, देवेंद्र बिशू, लुईस, रोस्टन चेज, शेरमेन लुईस के खाते में 1-1 विकेट आए। बताते चलें कि वेस्टइंडीज टीम अपने नियमित कप्तान जेसन होल्डर के अनफिट होने के चलते क्रेग ब्रैथवेट की अगुवाई में उतरी है।

शतक से चूके लोकल ब्वॉय चेतेश्वर पुजारा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम से एक शानदार शुरुआत की उम्मीद थी। मगर पहले ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल बगैर खाता खोले तेज गेंदबाज शैनन गैब्रियल की एक अंदर आती गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।

इसके बाद क्रीज पर पहुंचे चेतेश्वर पुजारा और पृथ्वी शॉ ने टीम को बखूबी संभाला। इस बीच पहले पृथ्वी ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो उसके बाद पुजारा ने भी फिफ्टी जड़ी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी हुई। शॉ के शतक जड़ने के बाद उम्मीद थी कि चेतेश्वर पुजारा भी सैकड़ा पूरा करेंगे। मगर वे 86 रन पर आउट हुए।

अच्छी लय में नजर आ रहे पृथ्वी शॉ का साथ निभाने के लिए फिर विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर अभी 23 रन ही जोड़े थे कि पृथ्वी शॉ देवेंद्र बिशू को उन्हीं की गेंद पर एक आसान कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले उन्होंने 19 चौको की मदद से 154 गेंदों में 134 रन की पारी खेली।

पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे आए। भारतीय टीम के कप्तान-उपकप्तान ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 105 रन जोड़े। इस बीच विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। रहाणे भी अच्छी लय में नजर आ रहे थे। टीम 350 के स्कोर की ओर बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन तभी स्पिनर चेस की गेंद पर कट मारने की फिराक में रहाणे विकेट के पीछे धरे गए।

आउट होने से पहले उन्होंने 5 चौके की मदद से 92 गेंदों में 41 रन जोड़े।

पृथ्वी शॉ बने भारत के 293 वें टेस्ट क्रिकेटर

सभी नजरें देश को इसी साल अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले बल्लेबाज शॉ पर थी। उन्होंने लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और टीम के भविष्य के रूप में उन्हें देखा जा रहा था। 

उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पृथ्वी शॉ ने 154 गेंदों में 134 रन जड़ते हुए इतिहास रच दिया। उनके खेल को देखकर कहीं से भी नजर नहीं आ रहा था कि वे अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं। मैच शुरू होने से पहले पृथ्वी को टीम के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कैप दी। वे भारत के टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 293वें क्रिकेटर बने।

ब्रैथवेट के हाथों में वेस्टइंडीज की कमान, होल्डर चोटिल

टीम इंडिया की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं जबकि मेहमान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की कमान क्रेग ब्रैथवेट के हाथों में है। वेस्टइंडीज के नियमित कप्तान जेसन होल्डर टखने में चोट के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह क्रेग ब्रैथवेट को टीम की कमान सौंपी गई।

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ,  चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।

वेस्टइंडीज : क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), कीरेन पॉवेल, शिमरान हेटमायर,  शाई होप, सुनील अंबरीश, रोस्टन चेज, शेन डोवरिच, केमो पॉल, देवेंद्र बिशू, शैनन गैब्रियल, शेरमेन लुईस

नंबर गेम

-05 साल बाद भारत में टेस्ट खेलेगी विंडीज टीम। उसने आखिरी बार 2013 में सचिन कविदाई सीरीज में भाग लिया था
-45 टेस्ट वेस्टइंडीज ने भारत में खेले हैं, जिसमें 14 जीते, 11 हारे और 20 ड्रॉ रहे हैं
-94 टेस्ट खेले हैं दोनों टीमों में अब तक जिसमें से भारत ने 28 और विंडीज ने 30 जीते हैं। 36 ड्रॉ रहे हैं
कोहली में कप्तानी में घर में हारा सिर्फ एक टेस्ट : विराट ने 2015 में टीम इंडिया की कमान संभाली थी। तब से भारत ने घर में 19 टेस्ट खेले, जिसमें से 13 जीते और पांच ड्रॉ रहे हैं। उसे एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के हाथों पिछले साल फरवरी में पुणे में 333 रन से मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed