फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs srilanka final

टीम इंडिया को ट्राफी देने के समय हुआ कुछ ऐसा, सब हैरान

Fri, 12 Jul 2013 07:45 PM IST
पोर्ट आफ स्पेन
पोर्ट आफ स्पेन Updated Fri, 12 Jul 2013 07:45 PM IST
विज्ञापन
india vs srilanka final

असंभव लगनी वाली जीत को मात्र तीन गेंदों में हासिल कर कप्तान धोनी ने टीम इंडिया की बादशाहत और मजबूत कर दी। ट्राफी देने की बारी आई तो ऐसा कुछ हुआ कि सब हैरान रह गए। जानिए, ऐसा क्या हुआ..

विज्ञापन


हुआ ये कि बृहस्पतिवार देर रात यहां एक और भारतीय क्रिकेटर वनडे खिताब के जश्न में डूबे थे तब प्रस्तोता और कमेंटेटर अरूण लाल त्रिकोणीय श्रृंखला के विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ट्राफी देने के लिए बुलाना भूल गए।
विज्ञापन


पूर्व भारतीय खिलाड़ी अरूण लाल को उनकी भूल याद दिलाई गई जिसके बाद धोनी और उनकी गैर मौजूदगी में तीन मैचों में टीम की अगुआई करने वाले विराट कोहली ने ट्राफी स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक होने का एक और नजारा पेश करते हुए यहां त्रिकोणीय श्रृंखला के रोमांचक फाइनल में भारत को श्रीलंका पर एक विकेट की जीत दिला दी।


विषम परिस्थितियों से उबारते हुए धोनी (52 गेंद में 45 रन) ने दो गेंद शेष रहते मैच टीम इंडिया के नाम कर दिया।

भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन की दरकार थी और ऐसे में मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से उबरकर टीम में वापसी करने वाले धोनी ने शमिंदा इरांगा पर दो छक्के और एक चौका जड़कर चार गेंद में ही भारत को जीत दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed