फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka third test predicted eleven

INDvSL: इस रिकॉर्ड के लिए विराट एंड कंपनी के ये 11 खिलाड़ियों ने संभाला मोर्चा

Tue, 05 Dec 2017 12:00 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 05 Dec 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka third test predicted eleven
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर शनिवार से तीसरा व अंतिम टेस्ट खेला जाएगा। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है। जहां कोलकाता टेस्ट भरपूर रोमांच के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ, वहीं मेजबान टीम ने नागपुर टेस्ट एक पारी और 239 रन से जीतकर अपनी बादशाहत का नमूना पेश किया। 
विज्ञापन


अब दोनों टीमें एक बार फिर घमासान के लिए तैयार है। टीम इंडिया के पास लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है। इस तरह वो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। इसे देखते हुए आखिरी टेस्ट में कप्तान विराट कोहली इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरे हैं।
विज्ञापन

ओपनर्स- सबसे बड़ी चिंता

india vs sri lanka third test predicted eleven
मुरली विजय - फोटो : BCCI
मुरली विजय ने 8 महीनों के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और नागपुर टेस्ट में बेहतरीन शतक जमाया। टीम प्रबंधन को दमदार संदेश देने वाले विजय को टीम बिना खिलाए नहीं रह सकती। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भी वो प्राथमिक ओपनर होंगे, इसलिए उनका खेलना तय नजर आ रहा है। 

शिखर धवन दूसरे टेस्ट में निजी कारणों से नहीं खेले थे और अब वो भी वापसी के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया के सामने केएल राहुल और धवन में से किसी एक को चुनने का दबाव था। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया के पास प्रयोग करने का आखिरी मौका था। टीम समीकरण को देखते हुए शिखर धवन को विराट कोहली ने खिलाया।

मिडिल ऑर्डर- क्या होगा फेरबदल

india vs sri lanka third test predicted eleven
विराट कोहली - फोटो : BCCI
चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने पिछले 18 महीनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनका खेलना कंफर्म है। पुजारा ने नागपुर टेस्ट में 143 रन की मैराथन पारी खेली और वो इस फॉर्म को दिल्ली में भी जारी रखना चाहेंगे।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चौथे क्रम पर आएंगे। कोहली अपने होमग्राउंड को रिकॉर्ड्स पर रिकॉर्ड्स बनाकर बेहद स्पेशल बनाना चाहेंगे। उनके पास 5,000 टेस्ट रन पूरे करने का मौका है।

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए पिछले 4 सालों में अजिंक्य रहाणे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, जो किसी भी परिस्थिति में प्रदर्शन करना जानते हैं। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है, लेकिन वो टीम के अहम सदस्य हैं।
विज्ञापन

पिंच हिटर- हिटमैन का जलवा फिर दिखेगा!

india vs sri lanka third test predicted eleven
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा को दूसरे टेस्ट में अचानक चुना गया था और उन्होंने दोनों हाथों से इस मौके को लपका। 'हिटमैन' ने नागपुर में 102* रन की बेहतरीन पारी खेली। इस वजह से टीम प्रबंधन के सामने नई चिंता खड़ी हो गई है। बहरहाल, रोहित की अब तक टेस्ट टीम में जगह स्थापित नहीं है, लेकिन तीसरे टेस्ट में उन्हें शतकीय पारी का इनाम मिलना तय है।

टीम इंडिया के पास विकेटकीपर के लिए साहा से बेहतर विकल्प कोई नहीं है। साहा को मौजूदा सीरीज में बल्ले से अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका नहीं मिला, लेकिन विकेट के पीछे उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है। 


 

स्पिनर्स

india vs sri lanka third test predicted eleven
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के प्रमुख ऑफस्पिनर विश्व में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इससे साफ समझ आता है कि उनकी क्या काबिलियत है। अश्विन ने दूसरे टेस्ट में 8 विकेट चटकाए और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। अश्विन अपनी फिरकी में एक बार फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को उलझाने के लिए तैयार रहेंगे।

रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के प्रमुख सदस्य हैं और वो इस समय अश्विन के आदर्श जोड़ीदार है। ऐसे आसार हैं कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अश्विन-जडेजा में से किसी एक को ही अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिलेगा। इसे देखते हुए इस साल दोनों एक बार फिर धमाल मचाना चाहेंगे।

तेज गेंदबाज- इशांत के साथ उमेश या शमी

india vs sri lanka third test predicted eleven
इशांत शर्मा - फोटो : BCCI

इशांत शर्मा ने नागपुर टेस्ट में मिले मौके का फायदा उठाया और जबर्दस्त वापसी की। इस प्रदर्शन के आधार पर इशांत को तीसरे टेस्ट में मौका मिलना तय नजर आ रहा है। 

इशांत शर्मा के साथ नई गेंद की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी को दी गई है। मोहम्मद शमी फिट भी है और वापसी के लिए तैयार है। शमी ने कोलकाता टेस्ट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed