फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka International cricket council ICC fines Sri Lanka for slow over rate during 2nd ODI against India

श्रीलंका को मिली दोहरी सजा: भारत के खिलाफ दूसरा वनडे हारने के बाद आईसीसी ने भी ठोका जुर्माना

Thu, 22 Jul 2021 04:16 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 22 Jul 2021 04:16 PM IST
सार

आईसीसी ने धीमी ओवर रेट के चलते श्रीलंका पर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में मेजबान टीम निर्धारित समय में ओवर नहीं फेंक पाई थी। 

विज्ञापन
India vs Sri Lanka International cricket council ICC fines Sri Lanka for slow over rate during  2nd ODI against India
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए मुश्किलें कभी खत्म होने वाली नहीं हैं।  बीते मंगलवार (20 जुलाई)  को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में मजबूत स्थिति में होने के बावजूद श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने मेजबानों को तीन विकेट से हराया था। मैच हारने के बाद गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भी श्रीलंका पर गाज गिराई। आईसीसी के मुताबिक, भारत के खिलाफ मैच में धीमी ओवर रेट के कारण श्रीलंका टीम पर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन


आईसीसी के एलीट पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगले ने दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका टीम के बारे में यह फैसला सुनाया। उनके मुताबिक श्रीलंका की टीम निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था। ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना, लिंडन हैनिबल तीसरे अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे और चौथे अंपायर प्रगीत रामबुकवेला ने श्रीलंका पर धीमी ओवर रेट का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


आईसीसी आचार संहिता अनुच्छेद 2.22 जो न्यूनतम ओवर रेट अपराध से संबंधित है इसके तहत खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। क्योंकि टीम निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, अनुच्छेद 16.12.2 की शर्तों के मुताबिक, क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग खेलने की स्थिति में एक पक्ष को प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए एक अंक दंड दिया जाता है। इसके परिणाम स्वरुप श्रीलंका सुपर लीग के दौरान अपने अंक तालिका से एक अंक खो देगा। 

इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद ने यह भी कहा कि श्रीलंका पर लगाए गए इस जुर्माने के खिलाफ कोई आधिकारिक सुनवाई नहीं की जाएगी। क्योंकि कप्तान शनाका ने अपराध के लिए दोषी ठहराए गए प्रस्तावित प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया।


भारत श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 23 जुलाई (शुकवार) को कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम मे खेलेगा। इस मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत का इरादा श्रीलंका को 3-0 से सफाया करने का होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed