{"_id":"59806bcf4f1c1b9e3c8b457a","slug":"india-vs-sri-lanka-hurt-herath-could-be-hurt-team-india-in-ssc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"INDvsSL:टीम इंडिया पर पलटवार कर सकता है यह घायल 'श्रीलंकाई शेर' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsSL:टीम इंडिया पर पलटवार कर सकता है यह घायल 'श्रीलंकाई शेर'
presented by शरद मिश्र
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
रंगना हेराथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ सीरिज का दूसरा टेस्ट श्रीलंका के लार्ड्स यानी कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। यहां श्रीलंका क्रिकेट का मुख्यालय है। अपने प्रमुख क्रिकेट अधिकारियों की उपस्थिति के बीच श्रीलंका के खिलाड़ी भारत को हर हाल में यहां हराना चाहेंगे। पहले टेस्ट में 304 रनों की करारी शिकस्त झेल रहे श्रीलंका के खिलाड़ी अपने घर में हमेशा मजबूत माने जाते हैं और कभी भी पलटवार करने की क्षमता रखते हैं। श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ का यहां जादू सिर चढ़कर बोलता है।
उन्होंने हर मैच में यहां उम्दा प्रदर्शन किया है। उन्होंने यहां कुल 12 टेस्ट मैच खेलते हुए 73 विकेट लिए हैं। इनमें से पिछले 8 टेस्ट मैचों में तो उन्होंने 64 विकेट झटके हैं। पिछले तीन मैचों में तो उनके विकेटों का यहां आंकड़ा 31 विकेट है। ऐसे शानदान प्रदर्शन के बाद हेराथ के बिना श्रीलंका का यहां जीतना मुमकिन नहीं है। सिंहली क्लब का मैदान अमूमन स्पिन ट्रैक माना जाता है। लेकिन यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती रही है। पिछली सीरिज का डिसाइडर मैच यहीं खेला गया था और उसमें 40 में से 27 विकेट तेज गेंदबाजों को मिले थे। फिलहाल पिच का अंदाजा लगाना मुश्किल है। मुआयने के लिए पिच के पास किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। पिच पर अभी घास दिख रही है हालांकि उम्मीद है कि घास अंत तक हटा ली जाएगी। फ्लैट विकेट ही श्रीलंका की जीत का एकमात्र रास्ता है। ऐसे में हेराथ अपनी स्पिन का कमाल दिखा सकते हैं।

हेराथ के फिट होने पर गहन नजर रखी जा रही है
रंगना हेराथ
- फोटो : getty
गाले में पहले टेस्ट मैच के दौरान हेराथ को हालांकि चोट लगी है। उनकी ऊंगली चोटिल है। उनके फिट होने पर गहन नजर रखी जा रही है। उनके लाजवाब प्रदर्शन को देखते हुए श्रीलंका मैच शुरू होने तक उनके फिट होने का इंतजार करेगा। हेराथ ने हालांकि कहा है कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर नहीं है। लेकिन तीन साल पहले उनकी इसी चोटिल उंगली की सर्जरी हो चुकी है। लिहाजा वह इसे गंभीरता से ले रहे हैं। मैनेजर असंका गुरूसिंघे ने कहा है कि हेराथ की उंगली में दर्द है पर सूजन नहीं है। यदि वह प्रेक्टिस के दौरान गेंद को ड्रिफ्ट कराने में कामयाब होते हैं तो वह निश्चित रूप से टीम का हिस्सा होंगे।
यहां सभी टेस्ट मैचों में हेराथ ने कातिलाना गेंदबाजी की है
रंगना हेराथ
- फोटो : getty
1999 में पदार्पण के बाद से ही इस मैदान में हेराथ श्रीलंका के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां उनको सिर्फ एक टेस्ट मैच में ही कोई विकेट नहीं मिला। बाकी सभी टेस्ट मैचों में उन्होंने यहां कातिलाना गेंदबाजी की है। हेराथ ने अब तक कैरियर में 82 टेस्ट में 385 विकेट ले चुके हैं। 31 बार पांच विकेट और 8 बार 10 विकेट लिए हैं। हेराथ पिछले मार्च में ही डेनियल विटोरी के 362 विकेटों के रिकार्ड को तोड़ते हुए विश्व में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर बने हैं।
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में चलता है लंका का जादू
सिंहली क्लब
- फोटो : wikipedia
श्रीलंका का यहां टेस्ट रिकार्ड काफी बेहतर रहा है। 42 टेस्ट मैचों में उसे 19 मैचों में जीत हासिल हुई है। 14 मैच ड्रा हुए हैं। सात में श्रीलंका को पराजय का सामना करना पड़ा है। दो मैच निरस्त हुए हैं। हालांकि पिछले दौरे में भारत को यहां 117 रनों से जीत मिली थी। मुख्यत स्पिन गेंदबाजों को फायदा पहुंचाने वाली यहां की पिच हेराथ की सफलता की मुख्य वजह है। अगर वह यहां खेले तो निश्चित तौर पर टीम इंडिया को उनसे सावधान रहना होगा।
यह मैदान कई रिकार्डों का गवाह है
श्रीलंका टीम
- फोटो : indian express
इस मैदान में कई रिकार्ड बने हैं। चामिंडा वास ने यहां वन डे में जिंबाबे के खिलाफ 38 रन देकर 8 विकेट लिए हैं। वहीं मुरलीधरन ने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 191 रन देकर 14 विकेट लिए हैं। कुमार संगाकारा और महिला जयवर्धने के बीच यहीं 624 रनों की साझेदारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई। यह टेस्ट में किसी भी विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारी है।