फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka first t20 match preview at Nidahas Trophy 2018

Nidahas Trophy: 'हिटमैन' की कप्तानी में 'लंका दहन' करने उतरेगी टीम इंडिया

Mon, 05 Mar 2018 03:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka first t20 match preview at Nidahas Trophy 2018
rohit and ajinkya

भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मंगलवार से निदाहास टी-20 ट्राई सीरीज शुरू होने जा रही है। श्रीलंका की मेजाबानी में होने वाली इस ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया ने नियमित कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। वहीं इस टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इसके बावजूद टीम इंडिया को इस सीरीज में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस ट्राई सीरीज का उद्घाटन मैच टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मंगलवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि श्रीलंका की टीम इस सीरीज में अपने नियमित कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के बगैर ही उतरेगी। मैथ्यूज चोट के कारण इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा श्रीलंका को उसके सबसे अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा की भी कमी खलेगी। घरेलू क्रिकेट में लाजवाब प्रदर्शन के बावजूद इस खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। वहीं श्रीलंका ने असेला गुनारत्ने, शेहन मधुसंका और विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन को भी इस सीरीज में मौका नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट टीम इंडिया को इस मैच का सबसे मजबूत दावेदार मान रहे हैं। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। टीम इंडिया की इस युवा ब्रिगेड में कई शानदार युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इनमें दीपक हूडा, वॉशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत जैसे शानदार खिलाड़ी शामिल हैं।

रैंकिंग को देखते हुए टीम इंडिया की आसान जीत की उम्मीद

india vs sri lanka first t20 match preview at Nidahas Trophy 2018
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

वहीं आईसीसी की मौजूदा टी-20 रैंकिंग में भी टीम इंडिया श्रीलंका से काफी आगे है। टी-20 रैंकिंग में भारत जहां तीसरे स्थान पर है, वहीं श्रीलंका छह पायदान नीच 9वें स्थान पर है। श्रीलंका के मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को आसमान भी पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश होने के भी आसार नहीं है।

आंकड़ों के मुताबिक टीम इंडिया की जीत का सबसे अच्छा रिकॉर्ड श्रीलंका में ही है। विदेशी जमीं पर भारत ने सबसे अधिक 59 जीत श्रीलंका में ही हासिल की हैं। जीत का यह आंकड़ा क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (46), बांग्लादेश (45) और फिर इंग्लैंड (43) का नंबर आता है। इसके अलावा भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक कुल 14 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत को 10 में जीत और 4 में हार मिली है।

भारत ने प्रेमदासा स्टेडियम में 7 टी-20 मैच खेले हैं और उसे केवल एक मैच में अब तक हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका का रिकॉर्ड इस मामले में बेहद खराब है। श्रीलंका ने इस मैदान पर 14 मैच खेले हैं और उसे केवल दो जीत नसीब हुई हैं। इसमें एक जीत बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल उसे मिली थी।

संभावित टीमें

टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, केएल राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हूडा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनाडकट


श्रीलंका: दिनेश चंडीमल (कप्तान), उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका, अकिला धनंजय, दनुश्का गुनाथिलाका, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, थिसारा परेरा, कुसल परेरा, जीवन मेंडिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed