{"_id":"69216f32edaa63d06c09357a","slug":"india-vs-south-africa-test-stats-highest-partnership-of-the-ongoing-series-1000-runs-for-bavuma-as-captain-2025-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: रिकेल्टन-मार्करम के बीच मौजूदा सीरीज की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी, बावुमा ने भी हासिल की उपलब्धि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: रिकेल्टन-मार्करम के बीच मौजूदा सीरीज की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी, बावुमा ने भी हासिल की उपलब्धि
Sat, 22 Nov 2025 01:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:37 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इसी के साथ भारत ने पिछले नौ टेस्ट में से आठवीं बार टॉस गंवाया। मार्करम और रिकेल्टन ने जिस तरह से टीम को शुरुआत दिलाई उसने साबित किया कि कप्तान तेम्बा बावुमा का पहले बल्लेबाजी चुनने का फैसला सही था।
विज्ञापन
रिकेल्टन और मार्करम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका को रेयान रिकेल्टन और एडेन मार्करम की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई जो मौजूदा सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। हालांकि, इसे जसप्रीत बुमराह ने मार्करम को आउट कर तोड़ा जो 38 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इसी के साथ भारत ने पिछले नौ टेस्ट में से आठवीं बार टॉस गंवाया। मार्करम और रिकेल्टन ने जिस तरह से टीम को शुरुआत दिलाई उसने साबित किया कि कप्तान तेम्बा बावुमा का पहले बल्लेबाजी चुनने का फैसला सही था। दक्षिण अफ्रीका ने लंच ब्रेक की समाप्ति तक पहली पारी में दो विकेट पर 156 रन बनाए। बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच भी 50+ रनों की साझेदारी हुई।

15 वर्षों में 17 ओपनिंग जोड़ी बदली
दिलचस्प बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका ने 2010 से एशिया में खेली 12 द्विपक्षीय सीरीज में 17 बार ओपनिंग जोड़ी बदली। इनमें से मार्करम और रिकेल्टन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी ओपनिंग जोड़ी है जिन्होंने एक सीरीज में दो बार 50+ रनों की साझेदारी की है। मार्करम और रिकेल्टन से पहले डीन एल्गर और स्टियान वान जिल की जोड़ी ने 2015 में एक से ज्यादा 50+ रनों की साझेदारी की थी। गुवाहाटी टेस्ट से पहले मार्करम और रिकेल्टन ने कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में 57 रनों की साझेदारी की थी।

कप्तान के तौर पर बावुमा ने पूरे किए 1000 रन
बावुमा ने भी गुवाहाटी टेस्ट के दौरान उपलब्धि हासिल की और उन्होंने कप्तान के तौर पर टेस्ट में 1000 रन पूरे कर लिए। बावुमा दक्षिण अफ्रीका के नौवें कप्तान हैं जिन्होंने इस प्रारूप में ऐसा किया है। बावुमा ने 20वीं पारी में 1000 रन पूरे किए। बावुमा दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेजी से ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे कप्तान बने। उनके साथ डुडले नोर्से ने भी इतनी पारियों में ऐसा किया था। इन दोनों से तेज ग्रीम स्मिथ ने कप्तान रहते टेस्ट में तेजी से 1000 रन पूरे किए थे। स्मिथ ने 17 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।