फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa sixth odi match preview

INDvSA: सीरीज जीतने के बाद बेंच स्ट्रेंथ आजमाएंगे विराट, ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

Thu, 15 Feb 2018 10:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa sixth odi match preview
टीम इंडिया

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच छह वन-डे मैचों की सीरीज का आखिरी व अंतिम मुकाबला शुक्रवार को सेंचुरियन में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया अंतिम वन-डे को भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका अपनी लाज बचाने के लिए आखिरी वन-डे को जीतने की हरसंभव कोशिश करेगी।

विज्ञापन


टीम इंडिया सीरीज में पहले ही 4-1 की बढ़त बना चुकी है। अंतिम मैच महज एक औपचारिकता भर होगी। शुक्रवार को होने वाले आखिरी वन-डे को जीतकर टीम इंडिया 5-1 से सीरीज का समापन करना चाहेगी। पहले ही सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया आखिरी वन-डे में अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन


आखिरी वन-डे में कप्तान विराट कोहली बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमाना चाहेंगे। पिछले मैच में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया ने आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 होने का दर्जा प्राप्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

india vs south africa sixth odi match preview
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

गौरतलब है कि 2018 में टीम इंडिया को कई विदेशी दौरे खेलने हैं और ऐसे में कप्तान विराट कोहली बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने की कोशिश करना चाहेंगे। भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका में वन-डे और टी-20 सीरीज के बाद से लगातार खेला है, जिसमें 19 वन-डे, 6 टी-20 और दो टेस्ट शामिल हैं।

जसप्रीत बुमराह भी 20 वन-डे और आठ टी-20 खेल चुके हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने टेस्ट सीरीज भी खेली है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों तेज गेंदबाजों को आखिरी वन-डे में आराम दिया जा सकता है। इसके जगह मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया जा सकता है।

टीम इंडिया को वैकल्पिक तेज गेंदबाजों को भी आजमाना जरुरी है। मोहम्मद शमी ने 2015 वर्ल्ड कप के बाद से सिर्फ तीन वन-डे खेले हैं। चोट से लौटने के बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल दो और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच खेला था। मौजूदा टीम में चौथे तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने भी दो वन-डे ही खेले हैं। हांलाकि, मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।

india vs south africa sixth odi match preview
टीम इंडिया

वहीं, इस सीरीज में चौथे से सातवें नंबर के बल्लेबाजों के बीच सिर्फ एक अर्धशतक बना है। अजिंक्य रहाणे ने डरबन में अर्धशतक बनाया था, जबकि एमएस धोनी ने वांडरर्स पर 43 गेंद में नाबाद 42 रन बनाए। श्रेयस अय्यर दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे। रहाणे नंबर चार पर विफल रहे जबकि हार्दिक पंड्या चार मैचों में 26 रन ही बना सके। हालांकि, पाड्या ने पांचवें वन-डे में शानदार गेंदबाजी और फिल्डिंग की बदौलत टीम इंडिया के ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई।  

मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक के टीम में रहते हुए अभी तक उन्हें एक भी मैच खेलेन का मौका नहीं मिला है। आखिरी व अंतिम वम-डे मैच में मनीष पांडे, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, शारदुल ठाकुर, मोहम्मद शमी को खिलाया जा सकता है। वही, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका आखिरी मैच जीतने की भरपूर कोशिश करेगी। 

टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे/दिनेश कार्तिक, श्रेयस अय्यर/मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या,  कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर।
 
दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्करम (कप्तान) ,हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, एबी डिविलियर्स, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, इमरान ताहिर, मॉर्ने मॉर्केल, लुंगी एन्गिडि, एन्डिल फेह्लुक्वायो, कागिसो रबाडा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed