फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa second odi centurion supersport park live updates

INDvSA: चहल-धवन ने सेंचुरियन वन-डे में किया धमाल, टीम इंडिया 9 विकेट से जीती

Sun, 04 Feb 2018 06:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa second odi centurion supersport park live updates
टीम इंडिया - फोटो : cricbuzz

युजवेंद्र चहल की धारदार गेंदबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वन-डे में 9 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसाल किया। उनके इस फैसले को पहले तेज गेंदबाजों और फिर स्पिनरों ने सही साबित किया। बाकी बची कुची कसर शिखर धवन और विराट कोहली ने अपने बल्ले से पूरी कर दी। 

विज्ञापन


डरबन वन-डे के बाद सेंचुरियन में एक बार फिर भारतीय स्पिनरों के सामने अफ्रीकी बल्लेबाज अपने घुटने टेकते हुए नजर आए। प्रोटियाज टीम 32.2 ओवर में महज 118 रन ही बना सकी। प्रोटियाज टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन संयुक्त रूप से जेपी डुमिनी और खाया जोंडो ने बनाए। इन दोनों ने ही 25 रन छोटी लेकिन अहम पारी खेली। 
विज्ञापन


मैच में युजवेंद्र चहल ने 22 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। यह उनके वन-डे क्रिकेट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। चहल के अलावा कुलदीप यादव ने 3 और भुवनेश्वर-बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


119 रन के इस आसान से लक्ष्य को टीम इंडिया ने 20.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत की ओर से धवन ने सबसे ज्यादा 51, जबकि कोहली ने 46 रन बनाए, जबकि रोहित महज 15 रन ही बना सके। रोहित को कागिसो रबाडा ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

ताश के पत्तों की तरह ढहे अफ्रीकी बल्लेबाज

india vs south africa second odi centurion supersport park live updates
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : cricbuzz
मैच में द. अफ्रीका को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने हाशिम अमला के रूप में दिया। अमला ने 23 रन बनाकर विकेट के पीछे धोनी के हाथों आउट हुए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक (20) ने टीम इंडिया को अपना विकेट गिफ्ट में दिया।

युजवेंद्र चहल की गेंद अपेक्षाकृत उतनी अच्छी नहीं थी, जिस पर कॉक बड़ा शॉट खेलने गए और डीप मिडविकेट पर हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे। अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने एडेन मार्करम (8) को डीप मिडविकेट में भुवनेश्वर कुमार के हाथों झिलवाकर मेजबान टीम को तीसरा झटका दिया। 

इसी ओवर में यादव ने डेविड मिलर को स्लिप में रहाणे के हाथों कैच आउट करा दिया। मिलर खाता भी नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका के यह चार विकेट केवल 12 रन के अंतराल में गिरे। मेजबान टीम का दूसरा, तीसरा व चौथा विकेट 51 रन के स्कोर पर गिरा।

यहां से डेब्यूटेंट खाया जोंडो (25) ने जेपी डुमिनी ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को संभालने की कोशिश की। मगर जोंडो को चहल ने पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। अगले ओवर में चहल ने जेपी डुमिनी (25) को LBW आउट करके मेजबान टीम को तगड़ा झटका दिया।

इसके बाद आए कागिसो रबाडा 1 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर LBW आउट हुए। अगले ही ओवर में मोर्ने मोर्कल भी LBW आउट हुए। उन्हें चहल ने 1 रन पर पवेलियन भेजा।  

इन दोनों के आउट होने पर कप्तान कोहली ने बुमराह के हाथ में गेंद पकड़ाई। उन्होंने इमरान ताहिर को शून्य के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। प्रोटियाज का आखिरी विकेट क्रिस मौरिस के रूप में गिरा। मौरिस 14 रन बनाकर चहल के पांचवें शिकार बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed