फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa: Rohit Sharma Likely to Open, Could Replace KL Rahul

अब से कुछ ही देर में होगा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का एलान

Thu, 12 Sep 2019 02:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Sep 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
India vs South Africa: Rohit Sharma Likely to Open, Could Replace KL Rahul
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय चयनकर्ता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को यहां टीम चुनेंगे, जिसमें सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल का बल्ले से लचर प्रदर्शन रोहित शर्मा के लिए टेस्ट टीम में वापसी का रास्ता बना सकता है।

विज्ञापन


सफेद गेंद की भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित वेस्ट इंडीज के खिलाफ अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके थे। हनुमा विहारी और अजिंक्य रहाणे के बल्लेबाजी क्रम में क्रमश: पांचवां और छठा स्थान पक्का करने के बाद रोहित के बतौर सलामी बल्लेबाज आजमाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रोहित भारत के लिए अंतिम टेस्ट 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेले थे। चेतेश्वर पुजारा तीसरे नंबर के लिए और कप्तान विराट कोहली चौथे नंबर के लिए पहली पसंद होंगे। मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान कोहली के पास इसलिए एक ही विकल्प बचा है कि वह आक्रामक खिलाड़ी जैसे रोहित को शीर्ष क्रम में आजमाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने घरेलू और भारत ए मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और अगर चयन समिति राहुल को हटाने का फैसला करती है तो टीम में रिजर्व सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्हें स्थान दिया जा सकता है।

राहुल की खराब फॉर्म

अन्य सलामी बल्लेबाज भी दौड़ में हैं, जिसमें गुजरात के प्रियांक पंचाल और पंजाब के शुभमन गिल शामिल हैं। इस टीम प्रबंधन के पसंदीदा माने जा रहे राहुल ने अपनी अंतिम 30 टेस्ट पारियों में 664 रन जुटाए हैं और इसमें उनका शानदार प्रदर्शन पिछले साल ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में 149 रन की पारी रहा था। मंयक अग्रवाल ने अपना स्थान पक्का कर लिया है तो चर्चा का विषय केवल दूसरे सलामी बल्लेबाज के लिए ही होगा।

रोहित को मिल रही ईश्वरन से टक्कर

यहां 15 सदस्यीय टीम में रोहित और ईश्वरन दोनों स्थान बना सकते हैं। अगर दोनों को ही चुन लिया जाता है तो वे शायद दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले विजयनगरम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच में भारत ए टीम में खेल सकते हैं। वर्ना चयन बिलकुल स्पष्ट होगा जिसमें केवल भुवनेश्वर कुमार ही बाहर होंगे जो पूरी तरह फिट नहीं हैं।

पांड्या की हो सकती है वापसी

इस हालत में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं या फिर नवदीप सैनी को बैक-अप तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया जा सकता है। हालांकि यह देखना होगा कि क्या थिंक टैंक विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अगले 13 महीनों में केवल सफेद गेंद के क्रिकेट पर जोर देना चाहता है या नहीं।

यहां भी बदलाव संभव

भारत में टेस्ट मैचों में सामान्य तौर पर टीम में एक विशेषज्ञ विकेटकीपर होता है लेकिन ऋद्धिमान साहा भी टीम की योजनाओं में शामिल है, हालांकि ऋषभ पंत पहली पसंद बने रहेंगे। रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन तीन स्पिनर जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा तीन तेज गेंदबाज होंगे। अगर शमी को आराम दिया जाता है तो उमेश यादव टीम में आ सकते हैं।

 

संभावित टीम इस प्रकार हैः

सलामी बल्लेबाज: मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा
मध्यक्रम: चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी/उमेश यादव
स्पिनर: रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव

चयन की दौड़ में यह भी हैं शामिल
तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर: अभिमन्यु ईश्वरन और प्रियांक पंचाल
रिजर्व तेज गेंदबाज: नवदीप सैनी
दूसरे विकेटकीपर: कोना भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed