फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa Head to head records in Women's World Cup history know both team records

Women's World Cup: विश्व कप के फाइनल में कभी नहीं भिड़े भारत-द.अफ्रीका, जानें टूर्नामेंट में कौन किस पर भारी?

Sun, 02 Nov 2025 07:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Nov 2025 07:12 AM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए फाइनल में पहुंचना आसान नहीं था क्योंकि दोनों ही टीमों के सामने सेमीफाइनल में कड़ी चुनौती थी। दक्षिण अफ्रीका का सामना जहां सेमीफाइनल में इंग्लैंड से था तो वहीं भारत के सामने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम थी।

विज्ञापन
India vs South Africa Head to head records in Women's World Cup history know both team records
महिला विश्व कप - फोटो : BCCI Women/ICC

विस्तार

महिला वनडे विश्व कप अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और खिताब के लिए कौन सी दो टीमें आमने-सामने होंगी ये तय हो गया है। रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों ने कभी विश्व कप का खिताब नहीं जीता है, इसलिए ये तय है कि इस बार महिला क्रिकेट को नया चैंपियन मिलेगा। 
विज्ञापन

सेमीफाइनल में दोनों ने मजबूत टीमों के हराया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए फाइनल में पहुंचना आसान नहीं था क्योंकि दोनों ही टीमों के सामने सेमीफाइनल में कड़ी चुनौती थी। दक्षिण अफ्रीका का सामना जहां सेमीफाइनल में इंग्लैंड से था तो वहीं भारत के सामने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम थी। दिलचस्प बात यह है कि जैसे इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप चरण में हराया था, वैसे ही ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पर भारी पड़ी थी। इसके बावजूद भारत और दक्षिण अफ्रीका के इरादे नहीं डगमाए और इन दोनों ने सेमीफाइनल की बाधा को पार किया और खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने में सफल रहीं। अब दोनों ही टीमें अपने पहले विश्व कप खिताब से एक कदम की दूरी पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला विश्व कप में भारत-दक्षिण अफ्रीका का सफर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के महिला विश्व कप 2025 में सफर पर नजर डालें तो दोनों का प्रदर्शन ग्रुप चरण में अच्छा रहा था। दक्षिण अफ्रीका की टीम सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर थी, जबकि मेजबान भारतीय टीम सात मैचों में तीन जीत, तीन हार और एक बेनतीजा मैच के साथ सात अंक लेकर चौथे स्थान पर रहते ही सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। 
विज्ञापन

हार की हैट्रिक लगाकर भारत ने वापसी 
भारत ने महिला विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत सह मेजबान श्रीलंका को बारिश से बाधित मुकाबले में 59 रनों से हराकर की। इसके बाद उसने अगले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 88 रनों से हराया। लगातार दो जीत के बाद भारतीय अभियान को उस वक्त झटका लगा जब उसने हार की हैट्रिक लगाई और उस वक्त लगा कि कहीं भारत का सफर ग्रुप चरण में ही ना थम जाए। भारत को पहले इसी दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ तीन विकेट से हार मिली जिसके खिलाफ उसे रविवार को फाइनल खेलना है। फिर टीम को ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से और इंग्लैंड ने चार रन हराया। भारत के लिए अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतना बहुत अहम था। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच वर्चुअल नॉकआउट की तरह था, लेकिन भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की शानदार पारियों से न्यूजीलैंड के सामने विशाल लक्ष्य रखा और बारिश से बाधित मुकाबले में डीएलएस के जरिये 53 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम का ग्रुप चरण का अगला मैच बांग्लादेश से था, लेकिन बारिश के कारण ये मुकाबला धुल गया। 

खराब शुरुआत से उबरकर फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका टीम के विश्व कप में अभियान की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। उसे इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद टीम ने मजबूत वापसी की और लगातार पांच मुकाबले जीते। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से, भारत को तीन विकेट से, बांग्लादेश को तीन विकेट से, श्रीलंका को डीएलएस के जरिये 10 विकेट से और पाकिस्तान को 150 रनों से शिकस्त दी। लेकिन गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे ग्रुप चरण के अंतिम मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम का मनोबल फिर भी नहीं डगमगाया और उन्होंने सेमीफाइनल में मजबूत वापसी करते हुए इंग्लैंड को हराया। 

विश्व कप में बराबरी पर हैं दोनों टीमें
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप के फाइनल में कभी आमना-सामना नहीं हुआ है। लेकिन दोनों ही टीमें छह बार महिला विश्व कप में एक दूसरे के खिलाफ खेली हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में बराबरी पर हैं क्योंकि दोनों ही टीमों ने तीन-तीन बार एक दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज की है। सबसे पहले दोनों टीमों का सामना 1997 में हुआ जहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हराया। इसके बाद वर्ष 2000 में भी भारतीय टीम भारी पड़ी और उसने मैच आठ विकेट से जीता। इसके बाद 2005 में भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हराया। 

पिछले तीन मैचों में भारत को मिली है हार
भारत ने जहां 1997 से लेकर 2005 तक महिला वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को तीन बार हराया, वहीं 2017 से 2025 तक में उसे अब तक तीन बार इस टीम के खिलाफ हार का सामना भी करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने 2017 में भारत को 115 रनों से हराया था, जबकि 2022 में तीन विकेट से मात दी थी। अब इस बार भी दक्षिण अफ्रीका टीम ने ग्रुप चरण में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed