{"_id":"63422f231311b626dd0774ba","slug":"india-vs-south-africa-2nd-odi-live-streaming-telecast-channel-when-where-how-to-watch-ind-vs-sa-odi-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 2nd ODI Live Streaming: रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा वनडे आज, जानें कहां देख पाएंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA 2nd ODI Live Streaming: रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा वनडे आज, जानें कहां देख पाएंगे मैच
Sun, 09 Oct 2022 09:28 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 09 Oct 2022 09:28 AM IST
सार
भारतीय टीम रांची में हारती है तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में लगातार दूसरी सीरीज गंवाएगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत की धरती पर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती थी।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में रविवार (नौ अक्तूबर) को खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में बराबरी करने के लिए उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका लखनऊ में पहला वनडे जीतकर 1-0 से आगे है। उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होगी। भारतीय टीम रांची में हारती है तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में लगातार दूसरी सीरीज गंवाएगी।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत की धरती पर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती थी। भारतीय टीम 12 साल से अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ने जीत सकी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अब तक 12 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली हैं। इनमें भारत ने चार, तो दक्षिण अफ्रीका ने छह सीरीज में जीत दर्ज की है। एक सीरीज ड्रॉ रही और एक कोई परिणाम नहीं निकल सका। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में भी इस साल हुई वनडे सीरीज 0-3 से गंवाई थी।
ये भी पढ़ें: IND vs SA 2nd ODI Playing 11: भारत के लिए करो या मरो का मैच, हारे तो सीरीज गंवाएंगे, जानें संभावित प्लेइंग-11

आइए जानते हैं सीरीज के दूसरे मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच नौ अक्तूबर यानी रविवार को है।

कब शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे होगा। मैच शुरू होने का समय दोपहर 1:30 बजे है।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया को सता रही महेंद्र सिंह धोनी की याद, रांची वनडे से पहले शार्दुल ठाकुर ने कही बड़ी बात

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस टूर्नामेंट के मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव और आवेश खान।
दक्षिण अफ्रीका: यानेमन मलान, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, हेनरिच क्लासेन, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और तबरेज शम्सी।