फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Team India Missing Mahendra Singh Dhoni in ranchi says Shardul Thakur before 2nd ODI vs South Africa

IND vs SA: टीम इंडिया को सता रही महेंद्र सिंह धोनी की याद, रांची वनडे से पहले शार्दुल ठाकुर ने कही बड़ी बात

Sat, 08 Oct 2022 11:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोहित राज Updated Sat, 08 Oct 2022 11:14 PM IST
सार

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनकी कप्तानी में भारत 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया 2014 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी।

विज्ञापन
IND vs SA Team India Missing Mahendra Singh Dhoni in ranchi says Shardul Thakur before 2nd ODI vs South Africa
महेंद्र सिंह धोनी और शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में रविवार (आठ अक्तूबर) को खेला जाएगा। यह भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर है। टीम इंडिया को मैच से पहले रांची में धोनी की याद आ रही है। इसका खुलासा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने शनिवार को किया। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि टीम में हर कोई धोनी को याद कर रहा है। उनके अनुभव की कमी टीम को खलती है।
विज्ञापन


धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनकी कप्तानी में भारत 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया 2014 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। वह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से अभी खेल रहे हैं। धोनी टीम के कप्तान हैं। वह चेन्नई को चार बार आईपीएल में चैंपियन बना चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs SA: वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम में शामिल, चोटिल दीपक चाहर की जगह मिला मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


शार्दुल ने कहा, "हर कोई उन्हें (धोनी) याद करता है क्योंकि उनका अनुभव बहुत मायने रखता है। उन्होंने 300 से अधिक वनडे, करीब 90 टेस्ट और करीब और बहुत सारे टी20 मैच खेले थे। वह बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं। ऐसे खिलाड़ियों का टीम में होना लाभकारी होता है। हम निश्चित रूप से उन्हें याद कर रहे हैं।"


शार्दुल से जब टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने पर पूछा तो उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर निराशा हुई। उन्होंने कहा, ''वर्ल्ड कप खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। मेरा चयन नहीं है तो कोई बात नहीं। मेरे में अभी काफी क्रिकेट बाकी है। अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भी है। मेरा ध्यान अब पूरी तरह उस पर है। अगर मौका मिला तो अच्छा प्रदर्शन करूंगा और टीम की जीत में योगदान दूंगा।''

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: सचिन तेंदुलकर के खिलाफ खेलने के बाद चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, नए अवतार में आए नजर

टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में शामिल दीपक चाहर भी चोटिल हो गए हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया है। खिलाड़ियों के चोटिल होने पर शार्दुल ने कहा, ''यह खेल का हिस्सा है। कोई खिलाड़ी चोटिल होना नहीं चाहता। इसे दिल पर नहीं लेना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed