फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa 2022 Schedule T20 and ODI Squad Players List Know IND vs SA Head to Head Records

IND vs SA T20: ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका की बारी, वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी सीरीज, जानें शेड्यूल

Tue, 27 Sep 2022 04:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Sep 2022 04:16 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार महीने में यह दूसरी टी20 सीरीज है। इसी साल जून में अफ्रीकी टीम पांच मैच खेलने के लिए भारत आई थी। तब सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी थी।

विज्ञापन
India vs South Africa 2022 Schedule T20 and ODI Squad Players List Know IND vs SA Head to Head Records
तेम्बा बावुमा और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीतने के बाद अब नई चुनौती के लिए तैयार है। बुधवार (28 सितंबर) से टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके अलावा तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे, लेकिन सबकी नजर टी20 सीरीज पर होगी। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। उसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भारत के पास यह आखिरी सीरीज है।
विज्ञापन


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार महीने में यह दूसरी टी20 सीरीज है। इसी साल जून में अफ्रीकी टीम पांच मैच खेलने के लिए भारत आई थी। तब सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी थी। एक मैच में नतीजा नहीं निकला था। संयोग कि बात है कि दोनों टीमों के बीच पिछली दो सीरीज बराबरी पर छूटी है। इस साल जून से पहले सितंबर 2019 में भारत में तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दीपक हुड्डा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर, श्रेयस और शाहबाज की टीम में एंट्री

सीरीज में हेड टू हेड
साल मैच मेजबान नतीजा
2006 1 दक्षिण अफ्रीका भारत 1-0 से जीता
2011 1 दक्षिण अफ्रीका भारत 1-0 से जीता
2012 1 दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका 1-0 से जीता
2015 3 भारत दक्षिण अफ्रीका 2-0 से जीता
2018 3 दक्षिण अफ्रीका भारत 2-1 से जीता
2019 3 भारत 1-1 से ड्रॉ
2022 3 भारत 4-4 से ड्रॉ

कौन किस पर भारी?
दोनों टीमों के बीच मैचों के हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 20 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत 11 में जीता है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने आठ मुकाबले में जीत हासिल की। एक मैच में नतीजा नहीं निकला।

ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया के सामने फैंस ने लगाए सैमसन के पक्ष में नारे, सूर्यकुमार ने ऐसे जीता दिल, देखें वीडियो
विज्ञापन

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
टी20 सीरीज
मैच तारीख जगह समय
पहला 28 सितंबर तिरुवनन्तपुरम शाम 7.00 बजे
दूसरा 2 अक्तूबर गुवाहाटी शाम 7.00 बजे
तीसरा 4 अक्तूबर इंदौर शाम 7.00 बजे

वनडे सीरीज
मैच तारीख जगह समय
पहला 6 अक्तूबर लखनऊ दोपहर 1.30 बजे
दूसरा 9 अक्तूबर रांची दोपहर 1.30 बजे
तीसरा 11 अक्तूबर दिल्ली दोपहर 1.30 बजे

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें:
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, शाहबाज अहमद, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रीले रॉसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), ब्योर्न फॉर्ट्यून, मार्को येनसन, एंडिले फेहलुकवायो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed