IND W vs PAK W: नो हैंडशेक नीति की गूंज कोलंबो तक, टॉस के बाद मैच जीतकर भी भारत ने किया पाकिस्तान को नजरअंदाज
इस मैच में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक नीति जारी रखी। भारतीय कप्तान ने टॉस के दौरान पाकिस्तान की अगुवाई कर रहीं फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया था। ऐसा ही भारतीय टीम ने मुकाबला जीतकर भी किया। दोनों टीमों के बीच कोई हैंडशेक नहीं हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
It's time for some batting firepower 💥
Pakistan win the toss and #TeamIndia will bat first! 🏏
Catch the LIVE action ➡ https://t.co/CdmEhf3jle#CWC25 👉 #INDvPAK | LIVE NOW on Star Sports network & JioHotstar! pic.twitter.com/bqYyKrwFLt— Star Sports (@StarSportsIndia) October 5, 2025विज्ञापन
No handshake between India and Pakistan once again 😭🔥 pic.twitter.com/ib7gYwaGRm
— Pari (@BluntIndianGal) October 5, 2025
NO HANDSHAKE by women also.
— Sumit Ranjan Das 🇮🇳 (@SumitRDas) October 5, 2025
😆😆😆😆#INDWvPAKW #T20WorldCup pic.twitter.com/jrZh3nxQ7l
दोनों देशों के बीच रिश्ते पिछले कुछ महीनों से काफी तनावपूर्ण चल रहे हैं, ऐसे में इसका प्रभाव मैदान पर भी दिख रहा है। हाल ही में पुरुष एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार मुकाबला हुआ और तीनों ही मैचों में विवाद देखने मिला। भारतीय महिला टीम ने भी पुरुष टीम की तरह नो हैंडशेक नीति अपनाई और मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए। हरमनप्रीत और फातिमा जब टॉस के लिए मैदान पर आए तो दोनों के बीच किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई। हरमनप्रीत ने इस दौरान फातिमा को नजरअंदाज किया और उनकी तरफ देखा भी नहीं।