वर्ल्ड कपः भारत-पाक मैच में बनेगा अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो भारत और पाकिस्तान का मैच हर बार चर्चाओं में रहता है। लेकिन इस बार बात कुछ अलग है। वर्ल्ड कप 2015 का आगाज 14 फरवरी को हो जाएगा। इसमें भारत का पहला मैच अपनी चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान से है।
मैच के टिकट तो पहले ही बुक हो चुके हैं। टिकट ओपन होने के मात्र 10 मिनट के भीतर टिकटों का स्टॉक पूरा हो गया था। इस मैच के लिए स्टेडियम में 20 हजार से ज्यादा भारतीय दर्शकों के आने की उम्मीद है।
वहीं इस मैच की एक और खास बात है जिससे वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है, इसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
इस मैच में बनेगा अनोखा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार 'द ऑस्ट्रेलियन' के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के इस मैच को दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा लोग देखेंगे। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में ग्रुप बी में रखी गई है।
अखबार के अनुसार, वर्ल्ड कप का यह मैच इतिहास में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मैच बन सकता है। एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अखबार ने दावा किया है कि यह मैच 30 मार्च 2011 को मोहाली में टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था और श्रीलंका को मात देकर वर्ल्ड चैंपियन बना था। इस मैच को कुल 98 करोड़ 80 लाख लोगों ने देखा था।
ऑस्ट्रेलिया में होने वाला यह मैच 2011 में खेले गए सेमीफाइनल मैच से भी ज्यादा रोमांचक हो सकता है।
अभी तक पाकिस्तान वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ कोई भी मैच जीत नहीं सका है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पहला मैच 1992 में न्यूजीलैंड में हुआ था। भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड कप में एक-दूसरे के खिलाफ कुल 5 बार खेल चुके है।