फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvPAK: पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के इशारे पर नहीं चले सरफराज, अब पड़ गए लेने के देने

Mon, 17 Jun 2019 04:34 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 17 Jun 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
India Vs Pakistan: Imran Khan Advised Pak Captain Sarfaraz To Bat First, but He Did Just Opposite
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

आईसीसी विश्व कप 2019 में फैंस को जिस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था, वह मुकाबला था भारत और पाकिस्तान का। रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला पाकिस्तानी टीम के लिए सही साबित नहीं हुई और लेने के देने पड़ गए।



India Vs Pakistan: Imran Khan Advised Pak Captain Sarfaraz To Bat First, but He Did Just Opposite
Sarfaraz Ahmed - फोटो : social Media

मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी सलाह दी थी, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने शायद उसे नजरअंदाज कर दिया। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाक कप्तान सरफराज को सलाह देते हुए कहा था कि जब तक पिच नम नहीं होती, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करनी चाहिए। 

India Vs Pakistan: Imran Khan Advised Pak Captain Sarfaraz To Bat First, but He Did Just Opposite
India vs Pakistan - फोटो : social Media

1992 में पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान इमरान खान ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कई ट्वीट किए। उन्होंने अपने ट्वीट में पाकिस्तान टीम को सलाह दी। इस दौरान उन्होंने कहा,  'जब मैंने अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था, तब मैंने सोचा कि सफलता 70 फीसदी प्रतिभा और 30 फीसदी मानसिक स्थिरता से मिलती है। जिस वक्त मैंने क्रिकेट खेलना बंद किया तो मुझे ये अनुपात 50-50 का लगा। लेकिन अब मैं अपने दोस्त गावस्कर से सहमत हूं, यह 60 फीसदी मानसिक स्थिरता और 40 फीसदी टैलेंट पर निर्भर करता है। आज दिमाग की भूमिका 60 फीसदी से अधिक है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
India Vs Pakistan: Imran Khan Advised Pak Captain Sarfaraz To Bat First, but He Did Just Opposite
भारत vs पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

आगे उन्होंने कहा, 'आज के मैच में दोनों टीमों पर बहुत अधिक मानसिक दबाव है और दिमाग की ताकत ही आज के मैच का नतीजा तय करेगी। इमरान ने टीम के कप्तान सरफराज की तारीफ करते हुए उन्हें बोल्ड कप्तान बताया जिसे पाना पाकिस्तान की खुशनसीबी है।' 
 

विज्ञापन
India Vs Pakistan: Imran Khan Advised Pak Captain Sarfaraz To Bat First, but He Did Just Opposite
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान की टीम को मन से हारने का डर निकाल देना चाहिए। यह डर रणनीति पर असर डालता है जिससे गलतियां होंगी और विपक्षी भारी होगा। उन्होंने आगे सरफराज को सलाह दी कि अगर पिच पर नमी न हो तो उन्हें पहले बैटिंग चुननी चाहिए। इमरान ने मैच में स्पेशलिस्ट गेंदबाजों और बल्लेबाजों को लेकर उतारने की बात कही है। उन्होंने आगे लिखा क्योंकि रेलो कट्टा (हर चीज कर लेने वाले) प्रेशर वाले गेम में प्रदर्शन नहीं कर पाते।'
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed