आईसीसी विश्व कप 2019 में फैंस को जिस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था, वह मुकाबला था भारत और पाकिस्तान का। रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला पाकिस्तानी टीम के लिए सही साबित नहीं हुई और लेने के देने पड़ गए।
INDvPAK: पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के इशारे पर नहीं चले सरफराज, अब पड़ गए लेने के देने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी सलाह दी थी, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने शायद उसे नजरअंदाज कर दिया। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाक कप्तान सरफराज को सलाह देते हुए कहा था कि जब तक पिच नम नहीं होती, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करनी चाहिए।
1992 में पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान इमरान खान ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कई ट्वीट किए। उन्होंने अपने ट्वीट में पाकिस्तान टीम को सलाह दी। इस दौरान उन्होंने कहा, 'जब मैंने अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था, तब मैंने सोचा कि सफलता 70 फीसदी प्रतिभा और 30 फीसदी मानसिक स्थिरता से मिलती है। जिस वक्त मैंने क्रिकेट खेलना बंद किया तो मुझे ये अनुपात 50-50 का लगा। लेकिन अब मैं अपने दोस्त गावस्कर से सहमत हूं, यह 60 फीसदी मानसिक स्थिरता और 40 फीसदी टैलेंट पर निर्भर करता है। आज दिमाग की भूमिका 60 फीसदी से अधिक है।'
When I started my cricketing career I assumed success was 70% talent & 30% mind. By the time I finished playing cricket I felt it was 50-50 ratio. But now I tend to agree with my friend Gavaskar it's 60% mental strength & 40 % talent. Today role of mind will be more than 60% 1/5
आगे उन्होंने कहा, 'आज के मैच में दोनों टीमों पर बहुत अधिक मानसिक दबाव है और दिमाग की ताकत ही आज के मैच का नतीजा तय करेगी। इमरान ने टीम के कप्तान सरफराज की तारीफ करते हुए उन्हें बोल्ड कप्तान बताया जिसे पाना पाकिस्तान की खुशनसीबी है।'
2/5 Today, given the intensity of the match, both teams will come under great mental pressure and the power of the mind will decide the outcome of the match today. In Sarfaraz we are fortunate to have a bold captain & today he will have to be at his daring best.
उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान की टीम को मन से हारने का डर निकाल देना चाहिए। यह डर रणनीति पर असर डालता है जिससे गलतियां होंगी और विपक्षी भारी होगा। उन्होंने आगे सरफराज को सलाह दी कि अगर पिच पर नमी न हो तो उन्हें पहले बैटिंग चुननी चाहिए। इमरान ने मैच में स्पेशलिस्ट गेंदबाजों और बल्लेबाजों को लेकर उतारने की बात कही है। उन्होंने आगे लिखा क्योंकि रेलो कट्टा (हर चीज कर लेने वाले) प्रेशर वाले गेम में प्रदर्शन नहीं कर पाते।'
3/5 All fears of losing should be banished from the mind as the mind can only process one thought at a time. Fear of losing leads to a negative & defensive strategy & crucially mistakes by opponents are not pounced upon. So here are my suggestions for Sarfaraz & Pakistan team: 4/5 1. In order ro have a winning offensive strategy Sarfaraz must go in with specialist batsmen and bowlers because "Raillu Kattas" rarely perform under pressure - especially the intense kind that will be generated today. 2. Unless pitch is damp, Sarfaraz must win the toss & bat