फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Pakistan Asia Cup 2025 Match Wont Be Cancelled says ECB COO know details

IND vs PAK: रद्द हो जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला एशिया कप मैच? अमीरात बोर्ड के अधिकारी ने दिया जवाब

Thu, 07 Aug 2025 06:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 07 Aug 2025 06:53 PM IST
सार

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद टीम का सामना पाकिस्तान से 14 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर होना है जबकि तीसरा मुकाबला ओमान से 19 सितंबर को अबु धाबी में खेला जाएगा। भारतीय प्रशंसकों की मांग है कि भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से इनकार कर देना चाहिए। हालांकि, अब तक इस पूरे मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
India Vs Pakistan Asia Cup 2025 Match Wont Be Cancelled says ECB COO know details
एशिया कप - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के मुकाबले को लेकर कयासों का दौर जारी है। भारतीय प्रशंसकों की मांग है कि टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। हालांकि, अमीरात क्रिकेट बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) का मानना है कि एशिया कप में ऐसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

डब्ल्यूसीएल में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेला था भारत
हाल ही में भारत चैंपियंस ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया था। टीम ने पहले लीग राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार किया था। इसके बाद युवराज सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच का बहिष्कार कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशंसकों की मांग- पाकिस्तान से नहीं खेले भारत
ऐसी ही स्थिति एशिया कप में भी बनती दिख रही है। नौ सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद टीम का सामना पाकिस्तान से 14 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर होना है जबकि तीसरा मुकाबला ओमान से 19 सितंबर को अबु धाबी में खेला जाएगा। भारतीय प्रशंसकों की मांग है कि भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से इनकार कर देना चाहिए। हालांकि, अब तक इस पूरे मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी का जवाब
इस बीच अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) सुभान अहमद ने द नेशनल से बात करते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच के रद्द होने की संभावना कम है। उन्होंने कहा, 'हम कोई गारंटी नहीं दे सकते, लेकिन एशिया कप की तुलना डब्ल्यूसीएल जैसे निजी आयोजन से करना ठीक नहीं है। जब एशिया कप में खेलने का फैसला लिया जाता है, तो पहले से सरकारी अनुमति ली जाती है। देशों के कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले यह निश्चित रूप से किया गया है। इसलिए उम्मीद है कि हम डब्ल्यूसीएल जैसी स्थिति में नहीं होंगे।'

तीन बार भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा, जहां दोनों एक बार भिड़ेंगी। इसके बाद सुपर फोर चरण में एक-दूसरे के खिलाफ एक और मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो उनके बीच तीसरी मुकाबला भी खेला जा सकता है।

टूर्नामेंट का मेजबान बीसीसीआई
बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही मैच खेलने पर आपसी सहमति जताई है। इसी के तहत इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, पर भारत ने सारे मुकाबले दुबई में खेले थे और चैंपियनशिप अपने नाम की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed