{"_id":"6313d3afac956e1cbf143d65","slug":"india-vs-pakistan-asia-cup-2022-preview-playing-xi-prediction-stats-records-head-to-head-player-list-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: एशिया कप में पाकिस्तान पर लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने उतरेगा भारत, हार्दिक-सूर्या पर रहेंगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: एशिया कप में पाकिस्तान पर लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने उतरेगा भारत, हार्दिक-सूर्या पर रहेंगी नजरें
Sun, 04 Sep 2022 02:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 04 Sep 2022 02:19 PM IST
सार
India vs Pakistan Preview: भारतीय टीम के लिए शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का पावर-प्ले में रक्षात्मक रवैया परेशानी का सबब बन सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में विराट कोहली या रोहित शर्मा कोई भी सहज होकर नहीं खेल पा रहे थे। पिच धीमी होने पर उनकी समस्या बढ़ती गई।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत को यदि अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार में पिछले मैच की तरह जीत दर्ज करनी है तो उसके शीर्ष क्रम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। साथ ही तेज गेंदबाजों को भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी होगी।
इस टूर्नामेंट में आठ दिन के अंदर दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत है। भारत अब तक एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ कुल 15 मैच खेल चुका है। इनमें से कुछ मैच वनडे और कुछ मैच टी-20 फॉर्मेट में खेले गए हैं। भारतीय टीम ने इनमें से नौ मैचों में जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने पांच मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

दुबई में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
राहुल की फॉर्म चिंता का सबब
भारतीय टीम के लिए शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का पावर-प्ले में रक्षात्मक रवैया परेशानी का सबब बन सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में विराट कोहली या रोहित शर्मा कोई भी सहज होकर नहीं खेल पा रहे थे। पिच धीमी होने पर उनकी समस्या बढ़ती गई।
हॉन्गकॉन्ग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी भारतीय शीर्ष क्रम ने धीमी बल्लेबाजी की और वह सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन पारी थी जिससे कि टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। भारतीय शीर्ष क्रम के धीमे खेल का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है केएल राहुल ने 39 गेंदों पर 36 रन बनाए जो उनकी अब तक की सबसे धीमी पारी है।

केएल राहुल पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में सवाल उठता है क्या भारत को अपने शीर्ष क्रम में आक्रामकता जोड़ने के लिए बदलाव करने की जरूरत होगी क्योंकि यह स्पष्ट है कि राहुल, रोहित और कोहली का संयोजन नहीं चल पा रहा है। राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में नसीम शाह की जिस पहली गेंद का सामना किया था उसी पर वह बोल्ड हो गए थे। उन्हें एक और मौका दिया जाना जरूरी है, लेकिन उन्हें अपने रवैये में बदलाव करने की जरूरत होगी।
भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग-11 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डेथ ओवरों की गेंदबाजी में सुधार जरूरी
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का पावरप्ले में प्रदर्शन अगर समस्या है तो अनुभवहीन आवेश खान की डेथ ओवरों की गेंदबाजी भी टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में भारत को गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव करने की जरूरत नजर आती है क्योंकि उसका सामना पाकिस्तान से है जिसने पिछले मैच में हॉन्गकॉन्ग को 155 रन से हराया है।
बहरहाल मैच से पहले कोच राहुल द्रविड़ बता चुके हैं कि आवेश तबीयत खराब होने की वजह से इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह पर होगी। भारत के पास जब अक्षर पटेल के रूप में किफायती गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी का एक विकल्प मौजूद है तो फिर ऐसे में दीपक हुड्डा को बल्लेबाजी ऑलराउंडर या रविचंद्रन अश्विन को गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में आजमाया जा सकता है।

भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के छह बल्लेबाजों में दो बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान और खुशदिल शाह हैं। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक के साथ एक ऑफ स्पिनर रखना अच्छा संयोजन हो सकता है। भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के साथ मैदान पर उतर सकती है।
कहां देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबला? यहां क्लिक कर जानें...
भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले पांच टी-20 मुकाबले

- भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया।
- पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया।
- भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी।
- भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया।
- भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी।
हार्दिक पांड्या से फिर रहेगी उम्मीद
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
पिछले रविवार को वह हार्दिक पंड्या थे जिनके ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की थी और कप्तान रोहित इस मैच में भी हार्दिक और अपने अन्य खिलाड़ियों से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।
भारत को रवींद्र जडेजा की कमी भी खलेगी जो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में लिया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज का संयोजन बनाने के लिए जडेजा को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था क्योंकि उस मैच में ऋषभ पंत को बाहर रखा गया था।

ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कप्तान रोहित शर्मा और द्रविड़ रविवार को भी ऐसा दांव खेलते हैं। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि अगर शीर्ष छह बल्लेबाजों में बाएं हाथ के किसी बल्लेबाज को शामिल करना है तो केवल पंत ही उसके लिए उपयुक्त नजर आते हैं।
मुकाबले से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने प्लेइंग-11 को लेकर क्या कहा? यहां क्लिक कर जानें...
पावरप्ले में पाकिस्तान की टीम सुस्त
पाकिस्तान के बल्लेबाजों को भी पहले 10 ओवर में अधिक रन बनाने की जरूरत है। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी सफलताएं मिली हैं, लेकिन जब पहले बल्लेबाजी की बात आती है तो इस जोड़ी को खास सफलता नहीं मिली है। इसके अलावा दुबई की पिच धीमा खेल रही है जिससे कि बल्लेबाजों के लिए परेशानी पैदा हो सकती है।

टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान (बीमार होने की वजह से नहीं खेलेंगे)।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी (चोटिल होकर टीम से बाहर), उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली।