{"_id":"631390641c46e707ba3c5627","slug":"india-vs-pakistan-asia-cup-2022-playing-super4-dream-11-playing11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ तीन बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया, कार्तिक बाहर, बिश्नोई और हुड्डा को मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ तीन बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया, कार्तिक बाहर, बिश्नोई और हुड्डा को मौका
Sun, 04 Sep 2022 07:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 04 Sep 2022 07:14 PM IST
सार
India vs Pakistan Asia Cup T20 2022 Playing 11 Prediction: भारतीय टीम इस मैच में तीन बदलाव के साथ मैच में उतरी है। रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक और आवेश खान की जगह दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई और हार्दिक पांड्या को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
अश्विन, अक्षर और ऋषभ पंत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और पाकिस्तान की टीमें आठ दिनों के अंदर एकबार फिर आमने-सामने हैं। एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला होना तय है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें इससे पहले एशिया कप के ग्रुप स्टेज में भिड़ी थीं। तब भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। अब क्रिकेट फैन्स को यह 'मार्की' मुकाबला देखने का एक और मौका मिला है। पाकिस्तान की टीम इस मैच में पिछली हार का बदला लेने की कोशिश करेगी। वहीं, भारत यह मैच जीतकर फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगा।
भारतीय टीम इस मैच में कई बदलाव के साथ उतरी है। चोटिल रवींद्र जडेजा के अलावा बीमार आवेश खान और दिनेश कार्तिक भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम में चोटिल शहनवाज दहानी की जगह मोहम्मद हुसनैन को मौका दिया गया है।
दुबई में भारत या पाकिस्तान, किसका पलड़ा भारी? यहां क्लिक कर जानें...
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम इस मैच में कई बदलाव के साथ उतरी है। चोटिल रवींद्र जडेजा के अलावा बीमार आवेश खान और दिनेश कार्तिक भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम में चोटिल शहनवाज दहानी की जगह मोहम्मद हुसनैन को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
दुबई में भारत या पाकिस्तान, किसका पलड़ा भारी? यहां क्लिक कर जानें...
विज्ञापन
Trending Videos
ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने दोनों मैचों में जीत हासिल की थी। भारत ने पाकिस्तान के अलावा हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हराया था। वहीं, भारतीय टीम के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में जबरदस्त वापसी की थी। उन्होंने हॉन्गकॉन्ग को 155 रन के विशाल अंतर से हराकर सुपर-4 के लिए क्वालिफाई किया था। दोनों टीमें एकबार फिर दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने हैं।
ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भारत ने हर एक डिपार्टमेंट में अपने कट्टर प्रतिद्वंदी को पीछे छोड़ दिया था और पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या के असाधारण बॉलिंग स्पेल की बदौलत 147 रन ही बना सकी। इसके बाद हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। भारतीय टीम इस मैच में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।
पाक कप्तान बाबर आजम अब तक दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं। वहीं, मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ 43 रन जरूर बनाए थे, लेकिन उनकी पारी धीमी रही थी। भारत के खिलाफ पिछले मैच में पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा था। हालांकि, हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ पाकिस्तान ने वापसी की। रिजवान, फखर जमान और खुशदिल ने आक्रामक बल्लेबाजी की। वहीं, गेंदबाजी में शादाब खान, नसीम शाह और मोहम्मद नवाज ने हॉन्गकॉन्ग की बैटिंग को ध्वस्त कर दिया था।
कहां देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबला? यहां क्लिक कर जानें...
कहां देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबला? यहां क्लिक कर जानें...
पाकिस्तान के खिलाफ हॉन्गकॉन्ग की टीम महज 38 रन पर सिमट गई थी। यह पाकिस्तान का आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। हालांकि, तेज गेंदबाज शहनवाज दहानी चोटिल होने की वजह से एशिया कप से बाहर हो गए हैं। इससे टीम को झटका लगा। दहानी ने भारत और हॉन्गकॉन्ग दोनों के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। उनकी जगगह मोहम्मद हसैनन को मौका मिला है।
दूसरी तरफ भारत शानदार फॉर्म में है। टीम के हर एक सदस्य में जरूरत पड़ने पर मैच पलटने की क्षमता है। हालांकि, सभी की निगाहें एकबार फिर हार्दिक पांड्या पर होंगी। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ पिछले मैच में उन्हें आराम दिया गया था। हालांकि, अब उन्होंने प्लेइंग-11 में वापसी की है। रवींद्र जडेजा के चोटिल होने से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई।
पाकिस्तानी टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।