फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs pakistan Asia cup 2018 live cricket scorecard updates

रोहित-धवन ने शतक जमाकर पाक को चटाई धूल, टीम इंडिया ने किया फाइनल का टिकट पक्का

Mon, 24 Sep 2018 08:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
india vs pakistan Asia cup 2018 live cricket scorecard updates
rohit-dhawan

शिखर धवन (114) और रोहित शर्मा (111*, 119 गेंदें, 7 चौके और 4 छक्के) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने रविवार को पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की की। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 63 गेंदें शेष रहते ही 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिखर धवन को इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 100 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 114 रन शानदार शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा मिले 238 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शिखर धवन और कप्तान रोहित शर्मा की जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। मगर  34वें ओवर की तीसरी गेंद टीम इंडिया को शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा। वह रन आउट हो गए। उन्होंने 100 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 114 रन शानदार शतकीय पारी खेली। पहले विकेट के लिए उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 210 रन की बेहतरीन साझेदारी की। ओपनर के रूप में एशिया कप की यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शोएब मलिक (78) की बेहतरीन पारी के दम पर पाकिस्तान ने एशिया कप में टीम इंडिया के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

मैच में पाकिस्तान को पहला झटका ओपनर बल्लेबाज इमाम-उल-हक के रूप में लगा। युजवेंद्र चहल की गेंद पर अंपायर द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट नकारे जाने के बाद रोहित शर्मा ने रिव्यू मांगा जिसके बाद इमाम (10) एलबीडब्ल्यू आउट ठहराए गए।

india vs pakistan Asia cup 2018 live cricket scorecard updates
भारत बनाम पाकिस्तान
इसके बाद टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के दूसरे ओपनर फखर जमाम (31) को क्रीज से चलता किया। कुलदीप ने फखर जमान को एलबीडबल्यू आउट कर दूसरा झटका दिया। पाकिस्तान को तीसरा और सबसे बड़ा झटका रविंद्र जडेजा के पहले ओवर में लगा। जडेजा के 16वें ओवर में बाबर आजम (9) रन चुराने के चक्कर में युजवेंद्र चहल के हाथों रन आउट हो गए।

इसके बाद क्रीज पर कप्तान सरफराज अहमद का साथ देने उतरे शोएब मलिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 107 रन की साझादारी की। लेकिन कुलदीप यादव के 8वें ओवर में सरफराज एक खराब शॉट खेलकर अपना कैच कप्तान रोहित शर्मा को थमा बैठे। सरफराज ने 66 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 44 रन की कीमती पारी खेली।

इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे आसिफ अली ने अर्धशतक पूरा कर चुके शोएब मलिक का साथ देते हुए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया और 38 रन की साझेदारी की। लेकिन बुमराह की बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाने के चक्कर में वह विकेटकीपर धोनी को अपना कैच थमा बैठे। मलिक ने 90 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार 78 रन की पारी खेली।

शोएब मलिक के बाद टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान की ढाल बनकर खड़े आसिफ अली भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। असिफ (30) को स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान के छठे विकेट का पतन किया। आसिफ ने इस पारी में एक चौका और दो शानदार छक्के लगाए।

india vs pakistan Asia cup 2018 live cricket scorecard updates
भारत बनाम पाकिस्तान

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं पाकिस्तान ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। हैरिस सोहेल और उस्मान खान की जगह मोहम्मद आमिर और शादाब खान को टीम में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि एशिया कप में टीम इंडिया ने अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटाई थी। ऐसे में पाकिस्तान पर टीम इंडिया को हराकर एशिया कप में वापसी करने का दबाव भी होगा। अब सुपर फोर में खेले जा रहे इस मुकाबले में दोनों टीमें फाइनल के लिए अपनी प्रबल दावेदारी को साबित करने मैदान पर उतरेगी। हालांकि गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी में अब तक पाकिस्तान बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर सका है।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा।

पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, फखर जमान, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद आमिर, शादाब खान, शोएब मलिक, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed