{"_id":"56ee326a4f1c1b807c8b4f7c","slug":"india-vs-pakistan-ad","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और अधूरा रह गया उस 'प्रशंसक' का ख्वाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...और अधूरा रह गया उस 'प्रशंसक' का ख्वाब
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाकर अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा, पाक की इस हार के साथ ही उस प्रशंसक का ख्वाब अधूरा रह गया।
विज्ञापन
शनिवार को कोलकाता में हुए हाई वोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान में रौंद दिया। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने आईसीसी टूर्नामेंट के तहत पाक पर लगातार 11वीं जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पाकिस्तान पर अजेय चल रही टीम इंडिया की इस शानदार जीत के साथ ही एक खास प्रशंसक का ख्वाब भी अधूरा रह गया। इस प्रशंसक ने इस बार जीत नहीं बस पाक कप्तान शाहिद अफरीदी से एक छक्के की मांग की थी।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीवी चैनलों पर भारत और पाक मैच को लेकर एक विज्ञापन फिर चर्चित हुआ था। इसमें कलाकार जो पाक प्रशंसक बना था, उसने इस बार जीत की नहीं बस अफरीदी से एक छक्के की ख्वाहिश की थी।
इससे पहले आईसीसी वर्ल्ड कप 2015 में भी प्रशंसक की मैच जीत को लेकर इच्छा जाहिर की गई थी। हालांकि अभी तक इस 'प्रशंसक' की कोई भी ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी।
इस रोमांचक मुकाबले में अफरीदी के बल्ले से सिर्फ 8 रन निकले। वह छक्का तो नहीं पर एक चौका लगाने में जरुर कामयाब रहे।