फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs newzealand live pune second odi in the series

IND vs NZ : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से किया हिसाब बराबर, कानपुर में होगी निर्णायक जंग

Thu, 26 Oct 2017 08:36 AM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 26 Oct 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
india vs newzealand live pune second odi in the series
दिनेश कार्तिक - फोटो : bcci

दिनेश कार्तिक (64*) और शिखर धवन (68) की दमदार पारियों की मदद से टीम इंडिया ने पुणे में बुधवार को न्यूजीलैंड को दूसरे वन-डे में 6 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 230 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 24 गेंदें शेष रहते 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कार्तिक के साथ एमएस धोनी 18 रन बनाकर नाबाद रहे। चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले दिनेश कार्तिक ने 92 गेंदों में 4 चौको की मदद से 64* रन की पारी खेली।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच रविवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में 10 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट लेने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

धवन की लाजवाब पारी ने कीवी गेंदबाजों को किया पस्त

india vs newzealand live pune second odi in the series
शिखर धवन - फोटो : bcci

231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी की शुरुआत तेज गेंदबाज टिम साउदी ने बिगाड़ दी। उन्होंने रोहित शर्मा (7) शॉर्ट स्क्वायर लेग पर कॉलिन मुनरो के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली (29) ने दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। कोलिन डी ग्रैंडहोम ने कोहली को विकेटकीपर लैथम के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

यहां से शिखर धवन (68) और दिनेश कार्तिक ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की।  

धवन ने इस दौरान मुनरो द्वारा किए पारी के 23वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर 1 रन लिया और अपनी फिफ्टी पूरी की। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 63 गेंदों में 5 चौको और एक छक्के की मदद से करियर का 22वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली फिफ्टी जमाई। उन्हें एडम मिलने ने शॉर्ट कवर्स में रॉस टेलर के हाथों झिलवाकर इस साझेदारी को तोड़ा।

फिर दिनेश कार्तिक ने हार्दिक पांड्या (30) के साथ चौथे विकेट के लिए 64 गेंदों में 67 रन की साझेदारी की। हार्दिक पांड्या को मिचेल सैंटनर ने एडम मिलने के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया का चौथा विकेट गिराया।

भुवी ने कीवी टीम की शुरुआत बिगाड़ी

india vs newzealand live pune second odi in the series
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : file photo

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 230 रन बनाए। टिम साउदी 25* तथा ट्रेंट बोल्ट 2* रन बनाकर नाबाद रहें। कीवियों की ओर से हेनरी निकोलिस ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। कोलिन डी ग्रेंडहोम ने 41 रन बनाए।

टीम इं‌डिया की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिले। अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने 1-1 खिलाड़ियों को आउट किया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने बिगाड़ दी। उन्होंने मार्टिन गप्टिल (11) को एमएस धोनी के हाथों कैच कराया। इसके बाद बुमराह ने कप्तान केन विलियमसन (3) को LBW आउट करके मेहमान टीम को तगड़ा झटका दिया। कीवी टीम इन झटकों से संभली नहीं थी कि भुवनेश्वर कुमार ने कोलिन मुनरो को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को बैकफुट में ढकेल दिया।

इसके बाद कीवी टीम को टॉम लैथम (38) और रॉस टेलर (21) ने संभालने का प्रयास किया। हालांकि, ये साझेदारी अधिक देर तक नहीं रही। रॉस टेलर को हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी के हाथों कैच आउट कराया। फिर लैथम को अक्षर पटेल ने बोल्ड कर मेहमान टीम को पांचवा झटका दिया।

विज्ञापन

ग्रैंडहोम ने जमाए आकर्षक शॉट्स, चहल की फिरकी का जादू चला

india vs newzealand live pune second odi in the series
भारतीय क्रिकेट टीम

हेनरी निकोलस (42) को भुवेनश्वर कुमार ने बोल्ड कर अपना तीसरा विकेट हासिल किया। इसके बाद युजवेंद्र चहल ने कीवियों को एक ही ओवर में दो लगातार झटके दिए। चहल ने कोलिन डी ग्रेंडहोम को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। ग्रेंडहोम ने 41 रन बनाए। इसके ठीक बाद एडम मिलने को युजवेंद्र चहल ने एलबीडब्‍ल्यू आउट किया। मिलने खाता भी नहीं खोल पाए। 

मिचेल सैंटनर और टिम साउदी ने अं‌तिम ओवरों में तेजी से रन जुटाए। लेकिन 48 ओवर में मिचेल सैंटनर बुमराह की गेंद पर कप्तान विराट कोहली के हाथों लपके गए। यह कीवी टीम का 9 वां विकेट था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed