फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand match t20 world cup 2021; Sports Journalist Vimal Kumar's article on India's defeat against New Zealand in Super-12

IND vs NZ: नए भारत को सर्वोच्चता हर कीमत पर कायम रखने की हसरत है

Mon, 01 Nov 2021 07:01 AM IST
Vimal Kumar विमल कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:01 AM IST
सार

पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ हार टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार थी। 

विज्ञापन
India vs New Zealand match t20 world cup 2021; Sports Journalist Vimal Kumar's article on India's defeat against New Zealand in Super-12
भारत न्यूजीलैंड मैच के दौरान विलियमसन और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को सुपर-12 राउंड के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के बाद यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार थी। पढ़िए इस मामले पर खेल पत्रकारिता से लंबे समय से जुड़े रहे विमल कुमार का लेख...
विज्ञापन


''इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जब सोशल मीडिया पर ये लिखा कि भारत को दुनिया के बाकि मुल्कों से सीखना चाहिए कि कैसे टी20 क्रिकेट खेली जाए, ऐसा सीखने के लिए बीसीसीआई को अपने खिलाड़ियों को दूसरे लीग में खेलने के लिए इजाजत देनी होगी। कई सारे भारतीय फैंस और यहां तक कुछ स्पोर्ट्स के तथाकथित दिग्गज भी वॉन को ट्रोल करने लगे कि क्या सीखने के लिए? दरअसल, उनकी दकियानूसी सोच यही है कि जिस देश में दो महीने का दुनिया सबसे बड़ा टी20 टूर्नामेंट होता है उसे बाहर मुल्क में जाकर कुछ सीखने की ज़रुरत है भी क्या?
विज्ञापन


दरअसल, टीम इंडिया और बीसीसीआई का टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी सोच कुछ ऐसा ही दंभ भरा रहा है। वरना कौन सी टीम हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी को ज़बरदस्ती ऑलराउंडर ना सिर्फ बनाने के लिए ज़िद पर अड़ी रही बल्कि उसे सही साबित करने के लिए हर हाल में प्लेइंग इलवेन में शामिल भी करवा दिया। मुझे डर इस बात का है कि शायद पंड्या अब ऑलराउंडर के तौर पर टीम इंडिया के लिए कभी नहीं खेल पायें। अगर रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ जो कि भविष्य के कप्तान और कोच होने वाले हैं ने ठोस कदम उठायें तो पंड्या सिर्फ एक शुद्ध बल्लेबाज़ के तौर पर अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप में खेले और ये कोई ग़लत फैसला नहीं होगा, क्योंकि तब पंड्या जिम्मेदारी और स्वच्छंदता दोनों के साथ खेल पायें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही बात इस बार वर्ल्ड के पहले दो मैचों में नहीं दिखी। कोच रवि शास्त्री ने अपनी ज़िम्मेदारी नहीं दिखायी सुलझे हुए फैसले लेने में तो विराट कोहली ना सिर्फ कप्तान के तौर पर बल्कि बल्लेबाज़ के तर पर भी आज़ादी के लिए तरसते दिखे। अगर कप्तान और कोच इस तरह से शिकंजे में कसा दिखाई दे तो टीम का नतीजा शायद ऐसा ही होना था।

बहरहाल, इतना भी मायूस होने की फिलहाल ज़रुरत नहीं है। टूर्नामेंट में भारत ने 2 अहम मैच हारें हैं लेकिन तीन मुकाबले अब भी बचे हुए हैं। अगर हां मैं जानता हूं कि कार्य बहुत बड़ा है, लेकिन नामुमकिन भी तो नहीं है। अगर अफगानिस्तान न न्यूज़ीलैंड को हरा दिया और फिर भारत ने अफगानी टीम को हराया तो फिर से टूर्नामेंट में एक नया मोड़ आ सकता है। आप कहेंगे कि इस बात की संभावना कम है, लेकिन पाकिस्तान जैसी टीम को जब पिछले दिनों पठानों की टीम ने लगभग पानी पिला दिया तो अपने शानदार स्पिनर्स के बूते वो कीवी टीम को भी रोक सकते हैं। कम से कम 1 अरब से ज़्यादा से भारतीय फैंस की दुआयें उनके साथ होगी।

दूसरी बात ये है कि टीम इंडिया हारी ज़रुर है लेकिन इस बात को भी नहीं भूलान चाहिए कि क्रिकेट के दो फॉर्मेट जो कि वन-डे और टेस्ट है उसके मुकाबले टी20 में उलफेर ज्याद मुमकिन है। इसके बावजूद 15 साल बाद ये सिर्फ दूसरा मौका है जब भारत को किसी मैच में 33 गेंद रहते हार का सामना करना पड़ा। मतलब मैच इतना ज़्यादा इकतरफा रहा। कहने को तो ये भी कहा जा सकता है कि आईपीएल की थकान, लगातार एक बायोबबल से दूसरे बायोबबल में जाना और फिर खिलाड़ियों को इतने लंबे समय तक परिवार से दूर रहना भी अहम कारण हो सकते हैं इस निराशाजनक खेल के, लेकिन भारतीय क्रिकेट में जब तक आप जीतते हैं तब तक आपकी जयजयकार होती है लेकिन हारने के साथ ट्रोलिंग आम बात है।

पहले किसी टूर्नामेंट में हार को फिर इस बात के लिए पचा लिया जाता था कि विरोधी अच्छा खेले लेकिन नया भारत हर समय अपनी सर्वोच्चता को हर कीमत पर कायम रखने की हसरत रखता है और शायद इसलिए लगातार दो हार से मान को इतनी ज़्यादा ठेस पहुंचती है।''


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed