फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs New Zealand Live: First one day international Match at Dharamshala.

Ind Vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को दी 6 विकेट से मात, पांड्या बने मैन ऑफ द मैच

Sun, 16 Oct 2016 11:30 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
India Vs New Zealand Live: First one day international  Match at Dharamshala.
विराट कोहली - फोटो : getty
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात देकर 1-0 की बढ़त बना ली है। 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने विराट कोहली की नाबाद 85 रन की पारी की बदौलत  लक्ष्य 34वें ओवर में ही हासिल कर लिया।  टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। रोहित और रहाणे ने सधी हुई शुरुआत करते हुए टीम इंडिया को 49 के स्कोर पर ले गए। लेकिन 49 के स्कोर पर  14 रन बनाने के बाद रोहित ब्रैकवेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।  रोहित के बाद उपकप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरे। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद लय मे दिख रहे रहाणे ने खराब शॉट खेला और विकेट कीपर के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। रहाणे ने 33 रन  बनाए।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने 18.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 100  रन पूरे किए। स्कोर के  सौ रन के पार पहुंचते ही मनीष पांडे  कप्तान केन विलियमसन को आसान सा कैच दे बैठे। मनीष ने 22 गेंद में 17  रन बनाए।  इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली का साथ देने उतरे हैं। विराट कोहली ने टेस्ट सीरीज का फॉर्म बरकरार रखते हुए अर्धशतक जड़ दिया। विराट ने 55 गेंदों में पचास रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए।  विराट और धोनी के बीच चौथे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई । धोनी और विराट के बीच तालमेल की कमी हुई और धोनी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। उस वक्त भारत का स्कोर 162 रन था। इसके बाद विराट ने केदार जाधव के साथ मिलकर मैच को जल्दी खत्म कर दिया। विराट 85 रन पर और केदार जाधव 10 रन पर नाबाद रहे। कोहली ने 6 छक्का जड़कर शानदार अंदाज में मैच को खत्म किया। 
विज्ञापन




 

साउदी की आतिशी पारी ने बदला मैच का रुख

India Vs New Zealand Live: First one day international  Match at Dharamshala.
केन विलियमसन - फोटो : PTI

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम की कमर तोड़ दी और 50 से कम के स्कोर पर आधी टीम को पवेलियन वापस भेज दिया।  ओपनिंग करने उतरे  टॉम लेथम 79 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। साउदी और लेथम के अलावा और कोई कीवी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा समय तक खड़ा नहीं रह सका। न्यूजीलैंड की  पूरी टीम 43.5 ओवर में 190 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की ओर से पांड्या और अमित मिश्ना ने 3-3, उमेश यादव और  केदार जाधव ने 2-2 विकेट हासिल किए। 
नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे  टिम साउदी  तेजी से बल्लेबाजी की और मैच का रुख बदल दिया। साउदी ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस धुआंधार पारी में साउदी  6 चौके और 3 छक्के लगाए।  45 गेंद पर 55 रन बनाकर साउदी अमित मिश्रा का दूसरा शिकार बने। छक्का लगाने के प्रयास में साउदी केदार जाधव को कैच दे बैठे। साउदी को 2 रन के स्कोर पर उमेश यादव ने जीवन दान दिया था। बुमराह की गेंद पर उमेश यादव ने उनका बाउंड्री पर आसान सा कैच छोड़ दिया था। साउदी और लैथम के बीच 71 रनों की साझेदारी हुई। 

पारी की शुरुआत करने उतरे लैथम ने एक छोर थामे रखा और अपनी टीम के स्कोर को 100 रन के सम्मानजनक स्कोर के पार ले गए। लैथम ने 77 गेंद में 50 रन बनाए। लैथम के अर्धशतक जड़ते ही ब्रेसवेल 15 रन पर अमित मिश्रा की गेंद पर कैच दे बैठ। यह कीवी टीम को लगा आठवां झटका था। 




 

भारतीय गेंदबाजों ने ढाया कहर, तोड़ी कीवी टीम की कमर

India Vs New Zealand Live: First one day international  Match at Dharamshala.
टीम इंडिया - फोटो : espncricinfo

इससे पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के धोनी के निर्णय को टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सही साबित किया। कीवी टीम को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। अपना पहला वनडे खेल रहे हार्दिक पांड्या मार्टीन गप्टिल को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता  दिलाई।  गप्टिल ने 11 गेंद में 12 रन बनाए।  इसके बाद उमेश यादव ने कीवी कप्तान को थर्ड मैन पर कैच कराकर पवेलियन वापस लौटा दिया। विलियमसन ने 6 गेंद पर 3 रन बनाए।  

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे रॉस टेलर खाता भी नहीं खोल सके और उमेश यादव की गेंद पर विकेट कीपर धोनी को कैच दे बैठे। इसके बाद न्यूजीलैंड को हार्दिक पांड्या ने चौथा झटका 11 वें ओवर में दिया। कोरी एंडरसन को हार्दिक की गेंद पर उमेश यादव ने शानदार तरीके से लपक लिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए  ल्युक रॉन्की अपना खाता भी नहीं खोल पाए।  पांड्या ने उन्हें उमेश यादव के हाथों  मिड ऑफ पर कैच कराकर पवेलियन वापस लौटा दिया। तेज गेंदबाजों की सफलता के बाद कप्तान धोनी ने पार्ट टाइम गेंदबाज केदार जाधव के हाथों में गेंद थमा दी। केदार ने भी कप्तान निराश नहीं किया लगातार दो गेंदों में जेस्म नीशम और मिचेल सेंटनर को पवेलियन वापस लौटा दिया और हैट्रिक पर आ गए। 67 रन पर कीवी टीम को लगा यह सातवां झटका था। 
भारतीय गेंदबाजों ने 3 कीवी बल्लेबाजों को खाता भी नहीं खोलने दिया। 
पांड्या 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जबकि उमेश यादव ने 14 रन देकर दो  और केदार जाधव ने दो विकेट हासिल किए। 

 
विज्ञापन

पांड्या ने किया एक दिवसीय पदार्पण

India Vs New Zealand Live: First one day international  Match at Dharamshala.
हार्दिक पांड्या - फोटो : espncricinfo
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैंचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जा रहा है। धर्मशाला में टीम इंडिया का अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। यहां भारत ने  तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं जिसमें दो एकदिवसीय और एक टी-20 मैच है। इससे पहले इस मैदान पर खेले गए दो वनडे मैच में से एक में भारत को जीत मिली है वहीं एक में हार का सामना करना पड़ा है।  जबकि एक टी-20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। उस टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने अपना पहला टी-20 शतक जड़ा था। 
धर्मशाला में रनों का पीछा करने वाली टीम फायदे में रहती है। क्योंकि रात में ओस के कारण गेंदबाजों को गेंद को पकड़ने में परेशानी होती है। 

यह भारत का 900वां वनडे मैच है। 900 वनडे खेलने वाली टीम इंडिया विश्व की पहली क्रिकेट टीम है। चयनकर्ताओं ने लंबे क्रिकेट सीजन को देखते हुए टेस्ट सीरीज के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जड़ेजा को आराम दिया है। वहां टीम में लंबे अंतराल के बाद शामिल किए गए सुरेश रैना को वायरल हो जाने के कारण भारत को मैच से पहले ही झटका लगा है। 


न्यूजीलैंडः टॉम लैथम, मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन, रॉस टेलर, कोरी एंडरसन, ल्यूक रॉन्की, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, डग ब्रेसवेल, टिम साउदी, इश सोढ़ी

भारतः रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed